शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, लंबी कतारों के बीच Sonu Sood की एक बात ने छेड़ दी बहस​ | दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने दिया इस्तीफा, अब बेटा संभालेगा कंपनी की कमान​ | एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है टीम इंडिया? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया नया अभियान, आर माधवन बने एंबेसडर​

उत्तर प्रदेश, सितंबर 2026: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अपना नया ब्रांड अभियान ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के साथ मशहूर अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन को बैंक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उज्जीवन एसएफबी वर्तमान में 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों […]

उत्तर प्रदेश, सितंबर 2026: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अपना नया ब्रांड अभियान ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के साथ मशहूर अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन को बैंक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उज्जीवन एसएफबी वर्तमान में 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 800 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है।

‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान ग्राहकों के बीच ‘स्मॉल’ यानी ‘छोटा’ शब्द से जुड़ी एक महत्वपूर्ण धारणा पर आधारित है। कई बार ‘स्मॉल’ शब्द से यह सोच बन सकती है कि बैंक मुख्य रूप से छोटी रकम की वित्तीय जरूरतों को पूरा करता है, उसके बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की संख्या सीमित है या उसका कारोबार छोटे स्तर पर है। बैंक ने इस अभियान के जरिए अपनी मौजूदा व्यापक क्षमता और पहुंच को सामने लाने की कोशिश की है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड बचत, जमा , लोन और बिजनेस बैंकिंग से लेकर फॉरेक्स, एनआरआई सेवाओं के साथसाथ निवेश और वेल्थ सॉल्यूशंस जैसी संपूर्ण बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। ग्राहकों की अलगअलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक के लोन की सीमा 6,000 रुपए से लेकर 250 करोड़ रुपए तक है।

अभियान के बारे में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लक्ष्मण वेलायुथम ने कहा, “दरअसल ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ की सोच ग्राहकों के बीच मिली एक वास्तविक समझ से निकली है। हमने पाया कि नाम में ‘स्मॉल’ होने से कभीकभी यह धारणा बन जाती है कि हमारे प्रोडक्ट्स, लोन की रकम या हमारा दायरा सीमित हो सकता है। आज का उज्जीवन इस सोच से बिल्कुल अलग है। हमारे पास एक विस्तृत ब्रांच नेटवर्क है और ग्राहकों की विविध ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बैंकिंग व लोन सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला मौजूद है। इस कैंपेन के ज़रिए हम हर किसी को यह दिखाना चाहते हैं कि आज उज्जीवन असल में क्या है, एक ऐसा बैंक, जिसके पास हर तरह की वित्तीय ज़रूरत पूरी करने का दायरा, पहुँच और व्यापक समाधान हैं। आर. माधवन की वर्षों से बनी विश्वसनीयता, सादगी और भरोसा, हमारे इस संदेश को लोगों तक पहुँचाने के लिए बिल्कुल सटीक हैं।”

उज्जीवन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आर. माधवन को चुने जाने के पीछे उनके व्यक्तित्व और बैंक के मूल्यों के बीच मजबूत समानता भी प्रमुख वजह है। आर. माधवन ने वर्षों के दौरान ईमानदारी, विनम्रता, बहुमुखी प्रतिभा और सहजता से जुड़ी अपनी पहचान बनाई है। निरंतरता के साथ उन्होंने लोगों का भरोसा जीता है और अलगअलग वर्गों तथा भौगोलिक क्षेत्रों के दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव कायम किया है। ये गुण उज्जीवन के मूल्यों और ग्राहकों व हितधारकों के साथ मजबूत संबंध बनाने की बैंक की सोच से काफी मेल खाते हैं।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ अपने जुड़ाव पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन ने कहा, “जब भी मैं किसी ब्रांड से जुड़ता हूँ, तो पहले उसे समझना पसंद करता हूँ। इसलिए उज्जीवन के साथ जुड़ने से पहले मैंने खुद बैंक के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। मैंने बैंक, उसकी यात्रा और वर्षों में उसने जो बनाया है, उसके बारे में पढ़ा। जो कुछ मैंने जाना, उससे मुझे वास्तव में खुशी हुई और उज्जीवन के साथ जुड़ने का विश्वास मिला। और मेरा विश्वास कीजिए, उनके बारे में कुछ भी छोटा नहीं है। मेरा मानना है कि उज्जीवन के बारे में लोगों को अभी बहुत कुछ जानना बाकी है और मुझे इस बैंक के साथ जुड़कर खुशी हो रही है।”

यह एकीकृत अभियान टेलीविजन, प्रिंट, डिजिटल, ओटीटी/सीटीवी, आउटडोर, सोशल मीडिया और उज्जीवन के शाखा नेटवर्क के जरिए व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्राहकों के साथ संपर्क के विभिन्न माध्यमों पर एक जैसी और मजबूत ब्रांड पहचान कायम करने की कोशिश की जाएगी।

इस अभियान से जुड़े प्रमुख लोगों में क्लाइंट के रूप में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्रिएटिव एजेंसी प्लान बी एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड, प्रोडक्शन एजेंसी कॉलोनियल फिल्म्स और निर्देशक राजेश रामास्वामी शामिल हैं। अभियान का वीडियो ‘Ujjivan Brand Campaign | Empowering Lives, Building Futures’ के नाम से जारी किया गया है। अभियान के जरिए बैंक ने ‘स्मॉल’ नाम से जुड़ी धारणा के बीच अपनी सेवाओं, पहुंच और वित्तीय समाधानों के व्यापक दायरे को सामने रखने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY