शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दूसरी डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बप्पा का लिया आशीर्वाद​ | 6 6 4 4 4 4 4 4 शेफाली वर्मा ने सिर्फ 5 ओवर में दिलाया जीत, पहले श्री चरणी ने 4 विकेट झटक जापान को किया 57 रनों पर आलआउट​ | Tum Mere Ho का पोस्टर रिलीज, Gurmeet Choudhary-Isha Malviya के लिपलॉक ने मचाई हलचल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग​

हिंदू धर्म में राधा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्तजन राधा अष्टमी का व्रत करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। राधा अष्टमी के दिन विधिवत रुप से राधा […]

हिंदू धर्म में राधा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्तजन राधा अष्टमी का व्रत करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। राधा अष्टमी के दिन विधिवत रुप से राधा रानी की पूजा अर्चना की जाती है, उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग अर्पित कर सकते हैं।

इस बार राधा अष्टमी का व्रत 19 सितंबर 2026, शनिवार के दिन रखा जाएगा। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि राधा रानी के प्रिय भोग कौन से हैं।

राधा रानी के प्रिय भोग

इस खास मौके पर आप राधा रानी को मालपुआ और रबड़ी का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मालपुआ और रबड़ी का भोग राधा अष्टमी को अधिक प्रिय है।

राधा अष्टमी के दिन श्रीजी को पंचामृत का भोग जरुर लगाएं। दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर पंचामृत का भोग जरुर लगाएं। राधारानी को भी भगवान कृष्ण की तरह ही धनिया की पंजरी का भोग अति प्रिय है। इसलिए इस दिन राधा रानी के साथसाथ भगवान कृष्ण को भी धनिया पंजीरी का भोग अर्पित करें।

  खासतौर पर भगवान कृष्ण को माखन मिश्री अधिक प्रिय है। इसलिए राधा अष्टमी के दिन राधा रानी के माखन मिश्री का भोग जरुर लगाएं।

राधा रानी को इस दिन आप खीर का भोग अर्पित कर सकते हैं। आप चाहे तो चावल की खीर या मखाने की खीर भी बना सकते हैं।

राधा अष्टमी के दिन राधा रानी को अरबी का भोग जरुर लगाएं। राधा रानी को अरबी को भोग काफी पसंद होता है। अरबी का भोग राधा अष्टमी के दिन माता को जरुर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी सब्जी राधा रानी के लिए बना रहे भोग के लिए, तो उसमें भूलकर भी लहसुन प्याज न डालें। सात्विक सब्जी का भोग लगाएं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY