गुरुवार, 17 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर पर धारदार हथियार के वार… सड़क पर मिला शव​ | Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की​ | मथुरा में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया पाइप; 3 मजदूरों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इन 7 तरह के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा MDR चार्ज, जानें क्या है नियम?​

UPI का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. 15 अक्टूबर 2026 से कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट फ्रेमवर्क लागू होगा. इसके तहत सभी कारोबारियों के लिए एक जैसा चार्ज नहीं होगा।.MDR की दर इस बात पर निर्भर करेगी कि कारोबारी किस सेक्टर या कैटेगरी में काम करता है. हालांकि, […]

UPI का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. 15 अक्टूबर 2026 से कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट फ्रेमवर्क लागू होगा. इसके तहत सभी कारोबारियों के लिए एक जैसा चार्ज नहीं होगा।.MDR की दर इस बात पर निर्भर करेगी कि कारोबारी किस सेक्टर या कैटेगरी में काम करता है.

हालांकि, नए MDR नियम का मतलब यह नहीं है कि हर बार UPI से पेमेंट करने पर ग्राहक को चार्ज देना होगा. यह चार्ज कुछ खास मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. आम UPI पेमेंट सिर्फ इसलिए चार्जेबल नहीं हो जाएंगे क्योंकि उन्हें UPI के जरिए किया गया है.

आइए जानते हैं कि किन 7 तरह के ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज नहीं लगेगा.

1. दोस्तों और परिवार को पैसे भेजना

अगर आप UPI के जरिए अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को पैसे भेजते हैं, तो यह पेमेंट फ्री रहेगा। व्यक्ति से व्यक्ति यानी पर्सनटूपर्सन ट्रांसफर पर किसी भी राशि के लिए MDR चार्ज नहीं लगेगा.

2. बैंक खाते में पैसे प्राप्त करना

अपने बैंक खाते में UPI के जरिए पैसे प्राप्त करने पर भी कोई MDR चार्ज नहीं देना होगा. यानी अगर कोई व्यक्ति आपको UPI से पैसे भेजता है, तो पैसे रिसीव करने के लिए आपसे शुल्क नहीं लिया जाएगा.

3. छोटे दुकानदारों को पेमेंट

छोटे दुकानदारों और रेहड़ीपटरी वालों को भी MDR में राहत मिलेगी. PersontoPersonMerchant कैटेगरी के तहत UPI QR कोड से हर महीने 1 लाख रुपये तक पेमेंट प्राप्त करने वाले छोटे कारोबारी सभी ट्रांजैक्शन पर जीरो चार्ज रहेगा.

4. 2,000 रुपये तक की खरीदारी

किसी भी कारोबारी को 2,000 रुपये तक का पेमेंट करने पर MDR चार्ज नहीं लगेगा. पर्सनटूमर्चेंट कैटेगरी में 2,000 रुपये तक के सभी ट्रांजैक्शन MDR से मुक्त रहेंगे.

5. बड़े दुकानदारों से 2,000 रुपये से कम की खरीदारी

अगर आप किसी सामान्य या बड़े दुकानदार से 2,000 रुपये से कम की खरीदारी करते हैं, तो MDR चार्ज नहीं लगेगा. वहीं, 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ पेमेंट पर 0.4% MDR लागू हो सकता है. इस स्थिति में चार्ज कारोबारी को देना होगा, ग्राहक को नहीं.

6. UPI AutoPay

UPI AutoPay के जरिए सब्सक्रिप्शन या बिल का बारबार भुगतान करने की सुविधा भी MDR चार्ज से मुक्त रहेगी. यानी रेगुलर ऑटो पेमेंट सेट करने पर MDR चार्ज नहीं लगेगा.

7. जरूरी सेवाओं के लिए पेमेंट

रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, ईंधन और एग्रीकल्चर इनपुट जैसे जरूरी और कम मुनाफे वाले सेक्टर में 2,000 रुपये से कम के पेमेंट पर MDR नहीं लगेगा. इन सेवाओं से जुड़े छोटे ट्रांजैक्शन को जीरो MDR के दायरे में रखा जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY