बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश भिड़ंत, फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर Team India​ | हैलीपैड खराब, सड़कें चलने के लायक नहीं… बुलंदशहर में लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर बोले अखिलेश यादव​ | जसप्रीत बुमराह को लेकर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्शन पर लगाया डबल स्टैंडर्ड का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली की आजादपुर मंडी में व्यापारी की हत्या, हेलमेट पहने महिला समेत 3 बदमाशों ने दागीं 7 गोलियां​

Delhi News: दिल्ली की आजादपुर मंडी में देर रात एक हरा धनिया व्यापारी की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मोहम्मद आलम के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी के रहने वाले थे और आजादपुर मंडी में हरा धनिया बेचने का कारोबार करते थे. वारदात के बाद मंडी में […]

Delhi News: दिल्ली की आजादपुर मंडी में देर रात एक हरा धनिया व्यापारी की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मोहम्मद आलम के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी के रहने वाले थे और आजादपुर मंडी में हरा धनिया बेचने का कारोबार करते थे. वारदात के बाद मंडी में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने व्यापारी पर एकदो नहीं, बल्कि करीब सात गोलियां चलाईं.

बताया जा रहा है कि वारदात बीती रात करीब 2 बजे आजादपुर मंडी के अंदर हुई. मोहम्मद आलम मंडी में मौजूद थे, तभी हेलमेट पहने तीन हमलावर वहां पहुंचे. इनमें एक महिला और दो युवक शामिल बताए जा रहे हैं. तीनों पैदल आए थे और हेलमेट पहन रखा था. आरोप है कि हमलावरों ने मोहम्मद आलम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. करीब सात गोलियां चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

आजादपुर मंडी में व्यापारी की हत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मोहम्मद आलम की हत्या क्यों की गई और हमलावर कौन थे. हत्या के बाद मौके पर मौजूद CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं.

हमलावर आरोपी फरार

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस की जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावर वारदात से पहले कहां से आए थे और हत्या के बाद किस दिशा में फरार हुए. आजादपुर मंडी जैसी व्यस्त जगह पर रात के समय हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं.

हालांकि, हत्या की असली वजह और आरोपियों की पहचान पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. मृतक के परिजनों का बयान भी इस मामले की जांच में अहम माना जा रहा है.

रिपोर्ट शहजाद हासमी

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY