गुरुवार, 17 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Samsung Galaxy S26 FE में मिला One UI 9 का दम, कैमरा से बैटरी तक जानें पूरी डिटेल​ | फोन पास है, तो क्या फोकस दूर हो रहा है? ये आदत कैसे पड़ रही भारी, जानें​ | गजब! 3 बार फेल, फिर भी नहीं सुधरी टाइपिंग बरेली DM ने बाबू को बना दिया चपरासी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 74,470 और निफ्टी 23,281 के पार; तेल की कीमतों पर नजर|​

शेयर बाजार आज बढ़त और गिरावट के मिलेजुले रुख के साथ कारोबार करता नजर आया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक लुढ़ककर 74,182.62 के […]

शेयर बाजार आज बढ़त और गिरावट के मिलेजुले रुख के साथ कारोबार करता नजर आया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक लुढ़ककर 74,182.62 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 23,195.25 पर अपने कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, इसके बाद बाजार में उतारचढ़ाव का दौर जारी रहा और यह फ्लैट चाल में नजर आया, जिससे निवेशकों के बीच हलचल बनी रही।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में उछाल और 10 में गिरावट दर्ज की गई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सबसे अधिक 1.40 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 391.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ यह लाल निशान में 715.50 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इटरनलजोमैटो और टाटा स्टील में भी बढ़त देखने को मिली, जबकि टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और इन्फोसिस गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

कारोबार आगे बढ़ने पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह 10 बजे 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 134.21 अंकों के उछाल के बाद 74,470.66 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं इस दौरान निफ्टी भी 0.28 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 64.20 अंक चढ़कर हरे निशान में 23,281.80 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय बाजार पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संकेतों और वैश्विक दबाव का असर देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड के 105 डॉलर के आसपास रहने से भारत को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन तकनीकी स्तर पर बाजार के सपोर्ट जोन पर निवेशकों की पैनी नजर बनी हुई है। इससे पहले 16 सितंबर को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था, जहां सेंसेक्स 0.45 फीसदी चढ़कर 74,336.45 पर और निफ्टी 0.43 फीसदी बढ़कर 23,217.60 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY