बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘ऊपर से कार चढ़ाकर भाग चलो’… शाहनवाज को दोस्त देता रहा सलाह, बोनट पर लटकी रही अनामिका; लखनऊ की घटना का पूरा सच​ | वेस्ट से रीक्रिएट, गांधीनगर में सर्कुलर एकॉनॉमी पर दुनिया की नजर​ | मिशन 2027 के लिए PDA रथ पर सवार हुई समाजवादी पार्टी, जानिए इस बार क्या है खास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एशियन गेम्स के लिए नेपाल ने घोषित की टीम, कप्तानी की जिम्मेदारी इस खिलाड़ी को; इन 15 नामों पर लगी मुहर​

एशियन गेम्स 2026 को लेकर क्रिकेट टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नेपाल ने भी जापान में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर है, जहां दीपेंद्र सिंह ऐरी को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में […]

एशियन गेम्स 2026 को लेकर क्रिकेट टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नेपाल ने भी जापान में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर है, जहां दीपेंद्र सिंह ऐरी को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी जगह मिली है।

दीपेंद्र सिंह ऐरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

एशियन गेम्स में नेपाल क्रिकेट टीम की कप्तानी अब दीपेंद्र सिंह ऐरी संभालेंगे। वहीं रोहित पौडेल , जो पहले टीम की कप्तानी कर चुके हैं, बतौर खिलाड़ी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी पहली बार किसी बड़े बहुटीम टूर्नामेंट में नेपाल की कप्तानी करेंगे।

टीम में संदीप लामिछाने , कुशल भुर्तेल , आसिफ शेख , आरिफ शेख , सोमपाल कामी और करण केसी जैसे अनुभवी नाम भी शामिल हैं।

इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

एशियन गेम्स में  नेपाल की 15 सदस्यीय टीम में दीपेंद्र सिंह ऐरी , कुशल भुर्तेल , आसिफ शेख , रोहित पौडेल , आरिफ शेख , कुशल मल्ला , संदीप जोरा , लोकेश बम , संदीप लामिछाने , गुलशन झा , करण केसी , सोमपाल कामी , नंदन यादव , ललित राजबंशी और शेर मल्ला शामिल हैं।

इस टीम में कुशल मल्ला की वापसी भी खास है। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने वापसी के बाद गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया है।

Asian Games में अफगानिस्तान और जापान से मुकाबला

नेपाल को एशियन गेम्स की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके अगले दिन 26 सितंबर को नेपाल की भिड़ंत मेजबान जापान से होगी। ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

नेपाल की टीम पिछली बार एशियन गेम्स में भी चर्चा में रही थी। अब दीपेंद्र सिंह ऐरी की कप्तानी में टीम एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY