बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बदल सकती है भारत की आधी टीम, इन खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत!​ | The Great Indian Kapil Show Season 5 की रिलीज़ डेट का ऐलान! त्योहारों के मौसम में लगेगा ठहाकों का तड़का, जानें कब और कहाँ देखें​ | सूर्य का राशि परिवर्तन: तुला, वृश्चिक और धनु समेत 6 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स का 1000 करोड़ का IPO खुला, पैसा लगाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय​

Hero Motors IPO: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 सितंबर को निवेशकों के लिए खुल चुका है. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं, तो ये इश्यू आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. कंपनी बाजार से 1000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. आम निवेशकों […]

Hero Motors IPO: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 सितंबर को निवेशकों के लिए खुल चुका है. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं, तो ये इश्यू आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. कंपनी बाजार से 1000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले ही ये कंपनी 15 एंकर निवेशकों से 300 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. एंकर निवेशकों को 84 रुपये के भाव पर शेयर दिए गए हैं.

16 से 18 सितंबर तक खुला रहेगा आईपीओ

हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 से 18 सितंबर तक खुला रहेगा. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 79 से 84 रुपये तय किया है. एक लॉट में 178 शेयर रखे गए हैं. इस 1000 करोड़ के इश्यू में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. बाकी के 400 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के तहत होंगे. OFS के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85.57% से घटकर 61.63% रह जाएगी. शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होगा. इसके बाद 23 सितंबर को शेयर बीएसई व एनएसई पर लिस्ट होंगे.

कंपनी का बिजनेस मॉडल क्या है

हीरो मोटर्स एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है. ये भारत, अमेरिका, यूरोप व एशिया की कई गाड़ी कंपनियों को पावरट्रेन सॉल्यूशंस देती है. कंपनी टूव्हीलर से लेकर ईबाइक, पैसेंजर गाड़ियां, कमर्शियल गाड़ियां व ईवीटोल्स के लिए अपनी सर्विस देती है. इसके क्लाइंट बेस में बीएमडब्ल्यू एजी, डुकाटी मोटर होल्डिंग व हमिंगबर्डईवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. ईबाइक पावरट्रेन मार्केट में भी इसकी पकड़ काफी मजबूत है. ये भारत से ईबाइक कंपनियों को CVT हब निर्यात करने वाली इकलौती कंपनी है.

कंपनी की वित्तीय हालत भी लगातार मजबूत हो रही है. वित्त वर्ष 202426 के दौरान इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 55% की रफ्तार से बढ़कर 41.17 करोड़ रुपये हो गया. टोटल इनकम भी बढ़कर 1,216.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि कंपनी पर 400.79 करोड़ रुपये का कर्ज भी है.

कहां खर्च होगा आईपीओ का पैसा

ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए गए 400 करोड़ रुपये सीधे शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स के पास जाएंगे. नए शेयरों से मिलने वाले 600 करोड़ रुपये में से 190 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होंगे. इसके अलावा 200 करोड़ रुपये से नए उपकरण खरीदे जाएंगे. बाकी बचे फंड का इस्तेमाल कंपनी के अधिग्रहण व अन्य कॉरपोरेट कामों में किया जाएगा.

ब्रोकरेज फर्म्स की क्या है राय

बाजार में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट्स की राय जानना जरूरी होता है. ग्रे मार्केट में फिलहाल ये शेयर 84 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर करीब 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज ने इस इश्यू को न्यूट्रल रेटिंग दी है. उनका मानना है कि कंपनी का वैल्यूएशन थोड़ा महंगा है. उनका ये भी कहना है कि कंपनी की कमाई का 61.4% हिस्सा सिर्फ पांच बड़े ग्राहकों से आता है, जो भविष्य में एक जोखिम हो सकता है.

दूसरी तरफ, आनंद राठी ने इस आईपीओ को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने इलेक्ट्रिक व नॉनइलेक्ट्रिक पावरट्रेन सॉल्यूशन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. डिजाइन, इंजीनियरिंग व मैन्युफैक्चरिंग के दम पर कंपनी आगे चलकर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY