ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, तो पदप्रतिष्ठा, आर्थिक स्थिति और मानसम्मान में बड़े बदलाव का कारक माना जाता है।ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन में महत्पूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आइए आपको इस लेख में बताते हैं किन राशियों के लिए सूर्य देव भाग्य बदल देंगे।

तुला राशि
सूर्य आपके 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए आपको विदेश संबंधित यात्राओं और खर्चों पर ध्यान होगा। जो लोग बाहर की कंपनियों से जुड़े हैं या यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। फालतू के खर्चों को रोकने की जरुरत है। अगले कदम को लेकर यह सही समय है।
उपाय: रविवार को किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि
सूर्य गोचर होने से सूर्यदेव आपके एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह कमाई और संपर्कों के लिए बहुत बढ़िया स्थिति है। आपकी आय में सुधार होगी और अटका हुआ धन आगे बढ़ेगा। नए लोगों से जुड़ने पर अच्छे अवसर मिलेंगे। कामधंधा करने वाले लोगों को नए ग्राहक और प्रभावशाली सहयोगियों का साथ मिल सकता है।
उपाय: रविवार को गेहूं या गुड़ का दान करें।
धनु राशि
सूर्य आपके दशम भाव में आने वाले हैं। इस अवधि में आपको तरक्की, प्रभाव और पहचान के लिए यह समय बहुत खास रहेगा। आपको जल्द ही काम में कोई नई जिम्मेदारी या अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल जाएगा। व्यापारी अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। पिछले महीनों में की गई आपकी मेहनत का असर साफ दिखेगा।
उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और अपने पिता व गुरुजनों का आदर करें।
मकर राशि
मकर राशि में सूर्यदेव नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी, उच्च शिक्षा, यात्राएं और गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपको किसी अनुभवी इंसान से सही सलाह मिल सकती है। जो आपके करियर को नया रास्ता दिखाएगी। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए बहुत उपयोगी और फलदाई मानी जा रही है।
उपाय: रविवार को गेहूं दान करें और बड़ेबुजुर्गों के चरण छुएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में सूर्य देव अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह थोड़ा संभलकर चलने का समय है, जो साझे का धन, कर, बीमा और अचानक आने वाले बदलावों पर ध्यान लाता है। इतना ही नहीं, आपको अपने पैसों के लेनदेन की जांच करनी चाहिए। वहीं, तकनीकी काम, जांचपड़ताल, बीमा या टैक्स से संबंधित काम करने वाले लोगों को बहुत अच्छी प्रगति मिलेगी।
उपाय: रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करें और दान करें।
मीन राशि
सूर्य सप्तम भाव में आने वाले हैं। यह व्यापारिक साझेदारियां, ग्राहक और लोगों से लेनेदेने मुख्य रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय नए ग्राहक या नए सहयोगी मिल सकते हैं। समाज में आपकी पहचान अच्छी बनेंगी। रिश्तों में सब्र रखना होगा। किसी भी बात पर अपना फैसला थोपने से बचें, खासकर अपने जीवनसाथी या साझेदार के साथ।
उपाय: हर रविवार सूर्यदेव को जल अर्पित करें।