बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
टीम इंडिया से बार-बार बाहर होने पर छलका कुलदीप यादव का दर्द, बोले- पिछले साल भी मौका मिलने की उम्मीद थी…​ | THE VVAAN Trailer Out Now: सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन का ट्रेलर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया ने गहराया राज​ | UPI का नया नियम क्या बनेगा ‘रॉबिन हुड मॉडल’, Paytm से लेकर PhonePe तक के दिग्गजों ने इसे क्यों बताया गेमचेंजर!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO, 5 PCS अफसरों का तबादला​

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन ने 5 PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है. इसमें प्रयागराज, वाराणसी, फिरोजाबाद, लखनऊ और कानपुर से जुड़े अधिकारी शामिल हैं. प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी रहे सत्यम मिश्रा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी […]

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन ने 5 PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है. इसमें प्रयागराज, वाराणसी, फिरोजाबाद, लखनऊ और कानपुर से जुड़े अधिकारी शामिल हैं. प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी रहे सत्यम मिश्रा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है. बीते दिनों ही काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO का तबादला हुआ था.

वहीं मंगलेश दुबे, उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी , प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. अरविंद कुमार द्विवेदी, जो अपर जिलाधिकारी , फिरोजाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण , लखनऊ बनाया गया है. सीमा पांडेय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी को अपर जिलाधिकारी , फिरोजाबाद के पद पर तैनाती दी गई है.

इसके अलावा अभय कुमार पांडेय का अपर जिलाधिकारी , कासगंज के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है. वह कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर में अपने पद पर बने रहेंगे.

कौन हैं काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO

हरदोई के रहने वाले PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO बनाया गया हय वह 2016 बैच के PCS अफसर हैं और कई जिलों में अहम पदों पर रहे हैं. सत्यम मिश्रा बरेली, गाजीपुर, महाराजगंज और चित्रकूट में डिप्टी कलेक्टर रहे हैं. इसके अलावा रामपुर में सिटी मजिस्ट्रेट और मुरादाबाद में एडीम पद थे. CEO बनने से पहले वह प्रयागराज में एडीएम सिटी के पद पर तैनात थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY