बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Indian Exports: अगस्त में भारत का निर्यात 26% बढ़ा, इन देशों में बंपर बिक रहा हमारा सामान​ | Uttarakhand में टैक्स-फ्री हुई बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Hanuman Ansh, कमाई के मामले में 300 करोड़ क्लब के करीब​ | Vishwakarma Puja पर मशीनों पर Swastik बनाने और औजारों की पूजा का धार्मिक महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बदमाशों ने मिर्ची का धुआं कर खुलवाया दरवाजा… फिर परिवार को बनाया बंधक, गाजियाबाद में स्क्रैप व्यापारी के यहां डकैती​

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी के घर पर 10 लाख रुपये की डकैती डाली. व्यापारी के पत्नी के हाथों में चाकू मारकर बदमाशों ने कान के कुंडल और अंगुलियों की अंगूठियां तक उतरवा ली. बदमाश लगभग आठ लाख की कीमत के जेवर और दो लाख रुपये नकद […]

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी के घर पर 10 लाख रुपये की डकैती डाली. व्यापारी के पत्नी के हाथों में चाकू मारकर बदमाशों ने कान के कुंडल और अंगुलियों की अंगूठियां तक उतरवा ली. बदमाश लगभग आठ लाख की कीमत के जेवर और दो लाख रुपये नकद ले गए. बदमाशों नें सात साल के मासूम के गले पर चाकू रख दिया और घर वालों को धमकी दी की शोर मचाने पर सबकी हत्या कर देंगे.

ये पूरी घटना गाजयाबाद के भोजपुर थाना इलाके के कलाछीना गांव की है. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. आठ बदमाशों ने मिर्च जलाकर पहले स्क्रैप व्यापारी के घर का दरवाजा खुलवाया. फिर परिवार को बंधक बनाकर डैकती की. व्यापारी का परिवार दो घंटे तक खौफ में रहा. पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

मिर्ची जलाई और कमरे के गेट के नीचे रख दी

कलछीना गांव के सद्दाम स्क्रैप व्यापारी हैं. वो अपनी पत्नी अफरुजा और चार बच्चों के साथ रहते हैं. उनके तीन बेटे और एक 16 साल की बेटी है. घर के बाहर ही किराना की दुकान भी है, जहां उनकी पत्नी बैठती हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार को पूरा परिवार घर में सो रहा था. इसी बीच बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हुए. उन्होंने मिर्ची जलाई और उसको कमरे के गेट के नीचे रख दी.

कुछ देर में धुआं कमरे में फैलने लगा. परिवार के लोग घुटन महसूस करने लगे तब व्यापारी की पत्नी ने दरवाजा खोला. इसके बाद बदमाश कमरे में घुसे और अफरुजा के हाथ में चाकू मार दिया. अफरुजा की चीख सुनकर सद्दाम और बच्चों की नींद खुल गई. सद्दाम ने हिम्मत दिखाने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उनके बेचे के गले पर चाकू रख दिया. फिर सद्दाम के हाथ पैर रस्सी के बांधकर बंधक बना लिया गया.

दो घंटे बदमाशों ने घर में की लूट

एक बदमाश ने तमंचे से बच्चों को डराए रखा. अन्य ने घर में लूट करनी शुरू कर दी. अलमारी और सेप खोलकर जेवर और नकदी निकाल ली. दो घंटे बाद आरोपी फरार हो गए. मंगलवार को सद्दाम की दुकान नहीं खुली तो आसपास के लोग उनके घर आए. परिवार को बंधनमुक्त कराया. सूचना पर पुलिस दौड़ी. पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए.

पीड़ित के अनुसार, बदमाश घर से लगभग दो लाख रुपये, सोने के कंगन, झुमकी, पाजेब, कुंडल आदि जेवर ले गए. बदमाश ने जब बेटे के गले पर चाकू रखा था तो उन्होंने कहा कि वो यहां कई दिनों से रेकी कर रहे हैं. उनको सब पता है. अफरुजा से कहा कि सारी नकदी और जेवर वो उनको दे दे, वरना बेटे को मार देंगे. अफरुजा मिन्नतें करती रहीं, लेकिन बदमाशों को दया नहीं आई.

आरोप लगाया गया है कि बदमाशों ने सद्दाम की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की. फिलहाल पुलिस ने सद्दाम की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. बदमाशों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY