मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, सुसाइड नोट ने सबको चौंकाया​ | IND vs AFG: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों नही दे रहे वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका!​ | होम-कार लोन लेने वालों की बढ़ी टेंशन! क्या फिर बढ़ने वाली है आपकी EMI?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

EV में भी 200 किमी तक चलेंगी ये पेट्रोल कारें, Volvo ने उतारीं हाइब्रिड SUVs​

वोल्वो ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV XC60 और XC90 के अपडेटेड प्लगइन हाइब्रिड मॉडल पेश किए हैं. दोनों SUVs में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे इनकी इलेक्ट्रिक रेंज काफी बढ़ गई है. XC60 PHEV अब सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर 200 किमी तक चल सकती है. वहीं, XC90 PHEV की […]

वोल्वो ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV XC60 और XC90 के अपडेटेड प्लगइन हाइब्रिड मॉडल पेश किए हैं. दोनों SUVs में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे इनकी इलेक्ट्रिक रेंज काफी बढ़ गई है. XC60 PHEV अब सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर 200 किमी तक चल सकती है. वहीं, XC90 PHEV की इलेक्ट्रिक रेंज 162 किमी तक पहुंच गई है.

दोनों SUVs में पहले 19kWh की बैटरी मिलती थी, जिसे अब 41.2kWh की बड़ी बैटरी से बदल दिया गया है. इसमें से करीब 37.9kWh बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी बैटरी की क्षमता दोगुने से भी ज्यादा हो गई है. इसी वजह से इलेक्ट्रिक रेंज में भी बड़ा बदलाव आया है.

पहले इतनी मिलती थी रेंज

नई XC60 PHEV की इलेक्ट्रिक रेंज पहले 79 किमी के आसपास थी, जो अब बढ़कर 200 किमी हो गई है. यानी इसमें करीब 121 किमी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, XC90 PHEV की रेंज पहले 66 किमी थी, जो अब 162 किमी हो गई है. ऐसे में कई लोगों के रोजाना ऑफिस आनेजाने और शहर के छोटे सफर का काम बिना पेट्रोल इंजन चलाए भी हो सकता है.

दोनों SUVs में 2.0लीटर, चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो आगे के पहियों को पावर देता है. वहीं, पीछे इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिससे ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. XC60 का कुल पावर आउटपुट 461hp और 759Nm है. XC90 में भी 461hp की पावर और 751Nm का टॉर्क मिलता है. XC60 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.8 सेकंड में और XC90 5.2 सेकंड में पकड़ सकती है.

भारत में नहीं मिलते ये PHEV मॉडल

भारत में फिलहाल XC60 और XC90 के ये PHEV मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं. यहां दोनों SUVs 48V माइल्डहाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0लीटर इंजन में आती हैं. यह इंजन 250hp की पावर और 360Nm का टॉर्क देता है. भारत में XC60 की कीमत ₹70.90 लाख और XC90 की कीमत ₹98.80 लाख से शुरू होती है. ये एक्सशोरूम कीमतें हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY