मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बारिश के मौसम में त्वचा हो जाती है खिंची-खिंची, ये 5 चीजें दिखाएंगी कमाल​ | ग्रेनो: सड़क पार कर रहा था युवक, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; हवा में 3 फीट उछला​ | EV में भी 200 किमी तक चलेंगी ये पेट्रोल कारें, Volvo ने उतारीं हाइब्रिड SUVs​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Cabinet Decisions: यूपी कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले, PRD जवानों का मानदेय बढ़ा, मथुरा में लगेगा एथेनॉल प्लांट, 23 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी​

UP Cabinet Decisions: सरकार ने PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। यूपी में प्रांतीय रक्षक दल के 27 हजार से ज्यादा जवानों का रोजाना ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने 23 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी। कैशलेस सुविधा का मिलेगा […]

UP Cabinet Decisions: सरकार ने PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। यूपी में प्रांतीय रक्षक दल के 27 हजार से ज्यादा जवानों का रोजाना ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने 23 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी।

कैशलेस सुविधा का मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के तहत PRD जवानों और उनके परिजन को कैशलेस सुविधा का फायदा देने का फैसला किया गया है। इसमें हर साल 934 करोड़ का सालाना खर्च आएगा। 3 हजार रुपये प्रीमियम की दर रहेगी। ये सुविधा उन जवानों को मिलेगी, जिन्होंने एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 3 महीने ड्यूटी की हो। जवानों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

500 की जगह 600 रुपये रोजाना

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चौथी बार PRD जवानों का मानदेय बढ़ाया है। 8 मार्च 2019 को मानदेय 250 से बढ़ाकर 375 रुपये रोजाना किया गया था। इसके बाद 6 जनवरी 2022 को मानदेय बढ़ाकर 395 रुपये प्रतिदिन कर दिया था। 15 अप्रैल 2025 को मानदेय 500 रुपये रोजाना कर दिया गया। अब योगी कैबिनेट ने मानदेय में 100 रुपये की बढ़ोतरी की है। PRD जवानों को रोजाना 600 रुपये मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY