महिंद्रा अपनी पॉपुलर ऑफरोड SUV थार को एक बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने 2025 में थार को कुछ छोटे बदलावों के साथ अपडेट किया था, लेकिन अब आने वाला मॉडल फेसलिफ्ट होगा. इसे कई डिजाइन और फीचर्स में बदलाव मिल सकते हैं. नई थार की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है और हाल ही में इसका एक टेस्ट मॉडल फिर से सड़कों पर नजर आया है. माना जा रहा है कि यह टेस्टिंग का आखिरी चरण हो सकता है और SUV को जल्द लॉन्च किया जा सकता है.

नई थार के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिलेगा. स्पाई तस्वीरों के अनुसार, इसमें नई ग्रिल दी जा सकती है, जिसका डिजाइन 5डोर थार Roxx से मिलताजुलता होगा. इसके अलावा गोल प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स के साथ Cशेप LED DRLs मिलने की उम्मीद है. ये लाइट्स भी थार Roxx की याद दिलाती हैं. फ्रंट बंपर में भी बदलाव हो सकता है और इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन वाले LED फॉग लैंप दिए जा सकते हैं.
क्या बदलेगा डिजाइन?
रियर डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. SUV में मौजूदा मॉडल की तरह टेलगेट पर स्पेयर व्हील और स्प्लिट टेलगेट डिजाइन जारी रह सकता है. हालांकि, LED टेललाइट्स और रियर बंपर में हल्का बदलाव किया जा सकता है. साइड प्रोफाइल भी मौजूदा थार जैसी ही रहने की संभावना है. यानी कंपनी का मुख्य फोकस फ्रंट डिजाइन को नया रूप देने पर रहेगा.
नई थार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं. इनका साइज मौजूदा मॉडल की तरह 18 इंच हो सकता है, लेकिन डिजाइन अलग होगा. फीचर्स की बात करें तो इसमें 360डिग्री कैमरा, रियर डिस्क ब्रेक और फ्रंट व साइड पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
फोटो साभार: instagram/sudeepto_roy_suvro
SUV में मिलेंगे नए फीचर्स
केबिन में भी कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोडिमिंग IRVM और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिल सकती हैं. सीटों पर बेहतर क्वालिटी की परफोरेटेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है. टॉप LX वेरिएंट में लेवल2 ADAS को भी विकल्प के तौर पर शामिल किया जा सकता है. थार Roxx की तरह प्रीमियम साउंड सिस्टम और सॉफ्टटच प्लास्टिक मिलने की भी उम्मीद है.
इंजन होगा पावरफुल
इंजन में बड़े बदलाव की संभावना कम है. फेसलिफ्ट में मौजूदा तीन इंजन विकल्प जारी रह सकते हैं. इनमें 1.5लीटर टर्बो डीजल, 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2लीटर टर्बो डीजल शामिल हैं. 1.5लीटर डीजल इंजन को मैनुअल गियरबॉक्स और रियरव्हील ड्राइव के साथ रखा जा सकता है. वहीं 2.0लीटर पेट्रोल और 2.2लीटर डीजल इंजन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है.