सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे​ | सस्ते होंगे स्मार्टफोन? मोबाइल मेकर्स की वित्त मंत्री को चिट्ठी, GST 5% करने की रखी मांग​ | वरुण के बाहर होते ही बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में फंसा बड़ा पेंच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नौकर ने रची खौफनाक साजिश, साथियों संग मिलकर की 18 लाख की लूट; हैरान कर देगा खुलासा​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सर्राफा कारोबारी से हुई 18 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. यह वारदात किसी गैंग ने नहीं, बल्कि कारोबारी के सबसे भरोसेमंद नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. वारदात के बाद आरोपी नौकर ने खुद ही सर्राफा कारोबारी से पुलिस कंट्रोल रूप में […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सर्राफा कारोबारी से हुई 18 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. यह वारदात किसी गैंग ने नहीं, बल्कि कारोबारी के सबसे भरोसेमंद नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. वारदात के बाद आरोपी नौकर ने खुद ही सर्राफा कारोबारी से पुलिस कंट्रोल रूप में फोन भी कराया था. मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का है. हालांकि पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर इस वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी और उसके साथियों को दबोच लिया है.

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर की रात दादूपुर गांव के पास एक सर्राफा कारोबारी से 5.60 लाख रुपये नकदी और लगभग 13.40 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण की लूट की सूचना मिली थी. यह सूचना कारोबारी के कर्मचारी शंकर ने दी. बताया कि चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोका और मारपीट कर नगदी व जेवरात से भरा बैग छीन लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह की निगरानी में पुलिस ने जांच शुरू की.

ऐसे हुआ खुलासा

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले शंकर से ही पूछताछ की. उसके बयानों में विरोधाभास मिला तो पुलिस ने थोड़ी सख्ती की, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल सर्विलांस की मदद ली. इससे वारदात की परतें अपने आप खुलती चली गईं. पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया कि मामला अमानत में खयानत का है. आरोपी ने इसे लूट दिखाने के लिए झूठी कहानी बनाई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर की निशानदेही और पहचान के आधार पर उसके साथियों मनीष व हर्ष को गिरफ्तार किया है.

बरामद हुआ पूरा माल

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद निशानदेही कराई गई. इस दौरान पुलिस ने लूट का सौ फीसदी माल बरामद कर लिया. आरोपियों ने की पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी शंकर ने करीब 34 महीने पहले ही इस वारदात की योजना बना ली थी. अपने साथियों मनीष और हर्ष के साथ मिलकर उसने तय किया था कि जिस दिन बड़ा कैश और सोनेचांदी के आभूषण होगा, उसी दिन वह वारदात को अंजाम देंगे. उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY