गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत से 4000 किलोमीटर दूर कहां पाए जाते हैं ओरंगुटान? ओडिशा में मिले तो चौंक गए गांववाले​ | छोटी EMI का बड़ा खेल! युवाओं की जेब पर कितना भारी पड़ रहा कर्ज?​ | Bigg Boss 20: बिग बॉस को मिला पहला कैप्टन, अड़ियल खिलाड़ी के हाथ घर की सत्ता, यंग DSA ने निकाली इस कंटेस्टेंट पर खुन्नस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ड्रा रहा दिलीप ट्रॉफी फाइनल फिर भी ट्रॉफी अपने साथ ले गए ईशान किशन, देखते रह गए तिलक वर्मा, 13 साल बाद जीता ईस्ट जोन​

दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब ईस्ट जोन ने अपने नाम कर लिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पहली पारी में 372 रन की बड़ी बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईशान किशन […]

दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब ईस्ट जोन ने अपने नाम कर लिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पहली पारी में 372 रन की बड़ी बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।

Duleep Trophy में ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी

ईस्ट जोन की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान ईशान किशन रहे। उन्होंने फाइनल की पहली पारी में 270 रन की शानदार पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भी ईशान ने 80 रन बनाए। यानी पूरे मुकाबले में उन्होंने कुल 350 रन बनाए।

ईशान की 270 रन की पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Duleep Trophy में वैभव और कुशाग्र ने भी दिखाया दम

ईस्ट जोन की बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और कुमार कुशाग्र ने भी अहम योगदान दिया। वैभव ने फाइनल की पहली पारी में 44 रन बनाए और मैदान पर अपनी क्रिकेट समझ से भी प्रभावित किया। इससे पहले सेमीफाइनल में भी वैभव ने अहम पारियां खेलकर ईस्ट जोन को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

वहीं कुमार कुशाग्र ने फाइनल की पहली पारी में शानदार 101 रन बनाए। ईशान के दोहरे शतक के साथ उनकी सेंचुरी ने ईस्ट जोन को 708 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Duleep Trophy में शिखर मोहन और मुकेश कुमार भी बने जीत के हीरो

शिखर मोहन ने 85 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने पहली पारी में 3 विकेट लेकर साउथ जोन की बल्लेबाजी पर दबाव बनाया। मोहम्मद शमी और कौनैन कुरैशी ने भी 22 विकेट लेकर टीम का साथ दिया।

ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए, जबकि साउथ जोन 336 रन पर सिमट गया। इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 388 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ होने के बावजूद पहली पारी की बढ़त से खिताब अपने नाम कर लिया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY