सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
परिधान-तिलक और शुचिता पर ध्यान, मोबाइल पर बैन… राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई व्यवस्था​ | टाटा संस क्यों नहीं बचा पा रहा अपनी प्राइवेट पहचान? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब​ | Women’s Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: तेज हवाएं-बारिश… UP-दिल्ली में बरसेंगे बदरा, बिहार-झारखंड और MP में येलो अलर्ट जारी​

Aaj Ka Mausam: देशभर में इन दिनों मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक जमकर बारिश हो रही है. 14 सितंबर यानी आज भी कहीं तेज बारिश हो सकती है, तो कहीं गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की […]

Aaj Ka Mausam: देशभर में इन दिनों मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक जमकर बारिश हो रही है. 14 सितंबर यानी आज भी कहीं तेज बारिश हो सकती है, तो कहीं गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभवना जताई है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभवना है. 16 सितंबर को भी राज्य में हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी में हल्की बारिश तो बिहारझारखंड में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज अलगअलग जगहों पर बारिश और गरजचमक देखने को मिल सकती है, लेकिन प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है. पश्चिमी, पूर्वी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आज बिहार के 17 जिलों में हल्की बारिश और आंधीतूफान चल सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड के भी 14 जिलों में आंधीतूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने आज से 17 सितंबर तक हरियाणा और पंजाब में अलगअलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश के साथ गरजचमक देखने को मिल सकती है. आज पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में तेज आंधी देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है. छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर भारी बारिशआंधी चल सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश

उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज से 19 सितंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई इलाको में आज से 17 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 सितंबर तक गरजचमक के साथ तेज हवा चल सकती है. तमिलनाडु में भारी बारिश भी हो सकती है. केरल में आज से 16 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में भी आज बारिश का दौर जारी रह सकता है. आंध्र प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज देहरादून के साथसाथ टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो कुछ जगहों पर गरजचमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरजचमक के साथ बरसात हो सकती है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आज भारी बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY