मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘ऑर्वेलियन डिस्टोपिया’ क्या है, इलाहाबाद HC ने नोएडा DM के लिए इस शब्द का इस्तेमाल क्यों किया?​ | ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के 5-स्टार होटलों में हाउसफुल! कमरों का किराया आसमान पर, मची भारी होड़​ | UP में सरकारी डॉक्टर 70 वर्ष की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं… डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘सड़क पर क्यों कर रहे हो पेशाब?’ इतना कहना पड़ा भारी, 4 युवकों ने कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबंगों के हौसले किस कदर बेखौफ हैं, इसका एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे पर सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर चार युवकों ने 47 वर्षीय कारोबारी अमित कुमार पर हमला कर दिया. आरोप है कि शराब के नशे में धुत […]

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबंगों के हौसले किस कदर बेखौफ हैं, इसका एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे पर सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर चार युवकों ने 47 वर्षीय कारोबारी अमित कुमार पर हमला कर दिया. आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने अमित को घेरकर ईंटपत्थरों से बेरहमी से पीटा. गंभीर रूप से घायल अमित की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है.

जानकारी के मुताबिक, नवीन नगर निवासी अमित कुमार प्रेम एड एजेंसी चलाते थे. शनिवार देर रात करीब 11 बजे वह अपना ऑफिस बंद करके घर लौट रहे थे. इसी दौरान ओम चौराहे के पास कुछ युवक कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. इनमें से एक युवक सड़क पर पेशाब कर रहा था. अमित ने उसे ऐसा करने से रोका, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.

आरोपियों ने घेरकर पीटा

आरोप है कि अमित के रोकने पर युवक और उसके तीन साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. चारों ने अमित को घेर लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने अमित को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी ईंटपत्थर चलाने शुरू कर दिए. इसके बाद लोग पीछे हट गए, लेकिन आरोपी अमित को लगातार पीटते रहे.

CCTV फुटेज में चार युवक अमित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में आरोपियों द्वारा ईंटपत्थरों से हमला किए जाने की बात सामने आई है. हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के अनुराग अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित की मौत से सनसनी

अस्पताल में कई घंटे जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार देर शाम अमित की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया. परिवार का कहना है कि मामूली विवाद में अमित की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है. काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र राम ने बताया कि घटना से संबंधित CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने कानपुर में कानूनव्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती दबंगई को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY