सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
रामलगन और सौरभ के बाद विनोद साहनी हत्याकांड पर गरमाई पूर्वांचल की सियासत​ | भारत में ही बनेंगे रूफटॉप सोलर के शीशे, बोरोसिल ने किया बड़ा ऐलान!​ | स्पेलेंडर से प्लेटिना तक… नशे के लिए बाइक चोरी, सहारनपुर में तीन दोस्तों ने बनाया गैंग, 9 गाड़ी बरामद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

5 महीने से नहीं मिला मानदेय… तो स्कूल के कमरे में PRD जवान ने की आत्महत्या, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया​

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से प्रशासनिक लापरवाही और आर्थिक तंगी की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खासपुर के परिषदीय विद्यालय में तैनात एक पीआरडी जवान ने स्कूल के कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची […]

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से प्रशासनिक लापरवाही और आर्थिक तंगी की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खासपुर के परिषदीय विद्यालय में तैनात एक पीआरडी जवान ने स्कूल के कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथी पीआरडी जवानों का आरोप है कि पिछले 5 महीनों से मानदेय न मिलने के कारण मृतक जवान गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी वीरेंद्र प्रताप पीआरडी में कार्यरत थे. उनकी तैनाती खासपुर के परिषदीय विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी थी. शुक्रवार रात वे अपनी रोजाना की ड्यूटी के लिए स्कूल गए थे. उनके साथ एक अन्य पीआरडी जवान की भी ड्यूटी थी, लेकिन वह उस रात नहीं आया था.

शनिवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल के कमरे के भीतर वीरेंद्र का शव फंदे से लटकता देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई. कमरा अंदर से बंद था. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना अलीगंज थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तुड़वाया और शव को कब्जे में लिया.

“वेतन नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगा” साथी जवान का छलका दर्द

घटनास्थल पर पहुंचे साथी PRD जवान राकेश ने व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया हम लोगों की ड्यूटी अप्रैल माह से लगातार लग रही है, लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक एक पैसे का वेतन/मानदेय नहीं मिला है. इस वजह से हम सभी बहुत परेशान हैं. वीरेंद्र ने मुझसे कुछ दिन पहले ही अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि अगर जल्द मानदेय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा. मृतक वीरेंद्र अपने पीछे 4 छोटेछोटे बच्चों और पत्नी को छोड़ गए हैं. घटना के वक्त उनकी पत्नी मायके में थीं. जवान की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए अलीगंज थाना प्रभारी सुनील पांडे ने बताया कि मृतक वीरेंद्र प्रताप पीआरडी जवान थे और स्कूल में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी. शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों व विभागीय अधिकारियों से बातचीत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY