सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
EV के लिए तेलंगाना सबसे फ्रेंडली, दिल्ली की रैंकिंग गिरी, जानिए कौन से राज्य सबसे पीछे​ | Home Mandir में Shivling स्थापना के Vastu नियम, उत्तर दिशा में बहना चाहिए जलहरी का जल​ | 9 लाख रुपये से कम में चाहिए ऑटोमैटिक कार? ये 4 गाड़ियां हैं शानदार ऑप्शन, जानें कीमत और माइलेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चंद रुपयों के लिए कत्ल… गोंडा में 1500 रुपये के लेनदेन में दलित बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार​

उत्तर प्रदेश के गोंडा में पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में एक 55 वर्षीय दलित शख्स की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उधार के पैसे मांगने पर आरोपी ने शख्स के सिर पर डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें तुरंत गोंडा […]

उत्तर प्रदेश के गोंडा में पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में एक 55 वर्षीय दलित शख्स की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उधार के पैसे मांगने पर आरोपी ने शख्स के सिर पर डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, शुक्रवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शनिवार को पुलिस ने आरोपी अनुज पांडे को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मामला देहात थाना क्षेत्र की सालपुर चौकी के बिशनपुर बैरिया गांव का है. बताया जा रहा है कि मृतक रमेश कोरी प्राइवेट स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत थे. आरोप है कि उधार दिए 1500 रुपये वापस मांगने पर आरोपी राम अनुज पांडे ने उन पर डंडे से हमला किया.

उधार के पैसे मांगने पर हुआ विवाद

11 सितंबर की सुबह रमेश अपने बेटे के साथ सालपुर बाजार जा रहे थे. रास्ते में आरोपी राम अनुज पांडे से मुलाकात हुई. रमेश ने आरोपी से गन्ने का बीज देने के लिए लिए गए 1500 रुपये वापस मांगे. आरोप है कि रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी और गालीगलौज हुई. देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया. इसके बाद आरोपी ने डंडे से रमेश के सिर पर हमला कर दिया.

30 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

गंभीर हालत में परिजनों ने रमेश को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब 8 बजेउनकी मौत हो गई. मामले का जानकारी मिलते ही पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. देहात कोतवाली पुलिस ने घटना के करीब 30 घंटे के भीतर आरोपी राम अनुज पांडे को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है.

बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया

इधर मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. मौत की वजह पता लगाने के लिए मृतक का बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है. रमेश कोरी परिवार में तीन बेटों और एक बेटी के पिता थे. उनका 18 वर्षीय बेटा राम सजीवन फरवरी 2026 में सड़क हादसे में घायल हुआ था और अभी उसका इलाज चल रहा है. महज 1500 रुपये के विवाद में दलित व्यक्ति की हत्या की घटना ने इलाके में सवाल खड़े किए. पुलिस अब हत्या के पीछे के पूरे विवाद और घटनाक्रम की जांच में जुटी है. परिजनों की शिकायत के आधार पर धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY