शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP AQIS Terrorist Arrest: आजमगढ़ में AQIS से जुड़ा आतंकी मोहम्मद नबील गिरफ्तार, यूपी ATS का एक्शन​ | पहले करोड़ों के नकली नोट, अब मिली 1.20 लाख के सिक्कों की खेप; PNB चेस्ट कांड से तो नहीं जुड़ा मामला?​ | टाटा संस की लिस्टिंग होना तय! RBI ने खारिज की सरेंडर अर्जी, समझें देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप पर असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव​

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। आत्मविश्वास, नेतृत्व, पदप्रतिष्ठा और करियर का प्रमुख कारक सूर्य को माना गया है। जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 17 सितंबर को सूर्य देव सिंह राशि से निकालकर कन्या राशि में प्रवेश करने […]

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। आत्मविश्वास, नेतृत्व, पदप्रतिष्ठा और करियर का प्रमुख कारक सूर्य को माना गया है। जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 17 सितंबर को सूर्य देव सिंह राशि से निकालकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

सबसे जरुरी बात यह है कि सिंह राशि में सूर्य की केतु के साथ युति बन रही थी, जिस कारण से कई राशियों के अपने कार्यक्षेत्र में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिले हैं। अब सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करने से सूर्यकेतु के प्रभाव कम हो जाएंगे। सूर्य देव की राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए बेहतरीन परिस्थितियां रहने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है ये लकी राशियां जिनकी किस्मत बदलने वाली है।

वृश्चिक राशि

सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि वालों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान सूर्य आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे, तो आमदनी, लाभ और आपकी इच्छाएं पूरी होगी। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में नए संपर्क बनने और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ने की संभावना है।

अगर आप काफी लंबे समय से अपने काम शुरु करने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में, उन लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। आय में बढ़ोतरी होगी और नए रास्ते ओपन होंगे।

धनु राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित रहने वाला है। आपके लिए सूर्य का गोचर कर्म भाव दसवें भाव में होने जा रहा है। वैसे यह स्थान नौकरी, पेशा, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र से संबंधित माना जाता है। इस अवधि में आपको काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ऑ़फिस में आपके वर्क को लेकर काफी सराहना हो सकती है।

अगर आप काफी समय से पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठें हैं, तो आप जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो 17 सितंबर के बाद नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY