शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मां का सिर काटकर ले गया, 2 साल की बेटी का कंकाल मिला… पूर्णिया में खौफनाक हत्याकांड, कहानी सुन रूह कांप जाएगी!​ | कौन हैं BRICS के पार्टनर कंट्रीज, ये 11 सदस्य देशों से कितने अलग? यहां समझें पूरा गणित​ | शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज, पहनें इन रंगों और डिजाइन की साड़ियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आप भी गलत तरीके से बनाते हैं दाल? शेफ पंकज भदौरिया ने बताया क्या है सही तरीका​

दालें प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होती हैं और इसी के साथ की विटामिनमिनरल्स भी प्रदान करती हैं. सबसे अच्छी बात है कि ये भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. हफ्ते में लोग कम से कम 3 बार तो दाल बना ही लेते हैं. हालांकि ये भी बेहद आवश्यक है कि आप दालों को […]

दालें प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होती हैं और इसी के साथ की विटामिनमिनरल्स भी प्रदान करती हैं. सबसे अच्छी बात है कि ये भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. हफ्ते में लोग कम से कम 3 बार तो दाल बना ही लेते हैं. हालांकि ये भी बेहद आवश्यक है कि आप दालों को सही तरीके से पकाएं. तभी आपको इसके पोषक तत्वों का फायदा मिल सकता है. ज्यादातर लोग दाल को पकाने में कुछ ऐसी कॉमन मिस्टेक करते हैं जिससे आपको सही तरह से दाल के न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते हैं.

शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि हममे से ज्यादातर लोग गलत तरीके सा दाल पकाते हैं.बस दाल को धोते हैं और मसालों के साथ प्रेशर कुकर में डाल देते हैं, जो सही तरीका नहीं है. उन्होंने बताया है कि आखिर हमें क्या करना चाहिए. दाल को कैसे पकाना चाहिए.

सही तरीके से दाल कैसे पकाएं

दाल को भिगोकर रखें

शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि दाल को पकाने से पहले इसे धोने के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इसी के बाद दाल को पकाने के लिए रखें. इसी के साथ आपने जिस पानी में दाल भिगोकर रखी है उसे फेंक दें और नए पानी में दाल को पकाने के लिए रखें. दरअसल इस पानी में फाइटिक एसिड होता है, जो एक एंटीन्यूट्रिएंट है. इसलिए ये आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को शरीर में सोखने से रोकता है.

ताजे पानी में पकाएं दाल

शेफ का कहना है कि दाल को आप ताजे पानी में उबालें और इसके ऊपर जो झाग बनेउसे कलछी की मदद से बटा दें. दरअसल इस झाक में सैपोनिन और अशुद्धियां होती हैं जो दाल को पचाने में रुकावट डालती हैं. इस वजह से आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है.

मसाले डालने का सही समय

जब दाल में उबाल आने के बाद इसके झाग हटा दें तो उसके बाद अब आप नमक और हल्दी डालें और दाल को प्रेशर कुकर में पका लें. बस इस तरह से आपकी न्यूट्रिएंट्स रिच और पाचन फ्रेंडली दाल बनकर तैयार हो जाएगी. अब अगर अगली बार आप भी दाल बनाएं तो इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं.

दाल के हैं ढेरों फायदे

  • दाल प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है.
  • दाल आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, और इसमें कैलोरी भी ज्यादा नहीं होती है. इससे वेट लॉस में मदद मिलती है.
  • दालों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये हाई ब्लड शुगर वालों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं.
  • आप दालों को पकाकर खाने के साथ ही इसके स्प्राउट भी बनाकर खा सकते हैं, जो और भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY