UPI Payment New Feature : से पेमेंट करने या मोबाइल नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सितंबर 2026 में UPI Tap and Pay फीचर पेश किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन को सपोर्टेड POS मशीन या डिजिटल साउंडबॉक्स के पास सिर्फ टैप करके पेमेंट शुरू कर सकेगा। खास बात यह है कि कमजोर नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने की स्थिति में भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

NFC से होगा पेमेंट
UPI Tap and Pay फीचर NFC तकनीक पर काम करेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन में NFC को ऑन करना होगा। इसके बाद फोन को सपोर्टेड POS मशीन या डिजिटल साउंडबॉक्स के पास ले जाकर टैप करना होगा। डिवाइस के कनेक्ट होते ही पेमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और यूजर सामान्य तरीके से ट्रांजैक्शन को पूरा कर सकेगा।
QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं
अभी ज्यादातर दुकानों पर UPI पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन किया जाता है। इसके लिए फोन का कैमरा खोलना, सही QR कोड ढूंढना और उसे स्कैन करना पड़ता है। Tap and Pay के बाद यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। यूजर को सिर्फ अपने फोन को POS मशीन या डिजिटल साउंडबॉक्स के पास टैप करना होगा। इससे कम रोशनी में QR स्कैन करने या कैमरे से QR पकड़ने में होने वाली परेशानी भी कम हो सकती है।
इंटरनेट कमजोर हो तो भी कर सकेंगे पेमेंट
इस फीचर की सबसे खास बात इसका ऑफलाइन मोड है। कमजोर मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर भी पेमेंट किया जा सकेगा। इसके लिए UPI Lite वॉलेट के जरिए सुरक्षित ऑफलाइन टोकन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका फायदा खासतौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों या ऐसे इलाकों में मिल सकता है, जहां इंटरनेट कनेक्शन कमजोर रहता है। NPCI के मुताबिक, इस सुविधा को साल 2026 की आखिरी तिमाही तक प्रमुख मर्चेंट POS मशीनों पर उपलब्ध कराने की योजना है। हालांकि, Tap and Pay इस्तेमाल करने के लिए यूजर के स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी होगा।
My UPI भी हुआ लॉन्च
Global Fintech Fest 2026 में NPCI ने UPI से जुड़ी एक और सुविधा My UPI लॉन्च की है। इसे UPI के लिए एक तरह का AI companion बताया गया है। इसका उद्देश्य पेमेंट को आसान बनाने के साथसाथ सुरक्षा और शिकायत से जुड़े कामों को भी सरल करना है।
Pay Safe से QR कोड की होगी जांच
My UPI में Pay Safe फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर किसी UPI QR कोड को अपलोड करके उससे जुड़ी जानकारी चेक कर सकेगा। इसमें मर्चेंट की कैटेगरी और पेमेंट से जुड़ी जानकारी जैसी डिटेल्स देखी जा सकेंगी। इसका उद्देश्य यूजर्स को संदिग्ध या संभावित फ्रॉड मर्चेंट से बचने में मदद करना है।
बारबार पेमेंट के लिए Pay Again
My UPI का Pay Again फीचर उन लोगों और मर्चेंट्स के लिए उपयोगी होगा, जिन्हें यूजर अक्सर पेमेंट करता है। इसके जरिए दोबारा पेमेंट करना आसान होगा और हर बार पूरी प्रक्रिया शुरू से करने की जरूरत कम हो जाएगी।
UPI ऐप से ही कर सकेंगे शिकायत
पेमेंट में किसी तरह की दिक्कत या संदेह होने पर Automated Complaints फीचर मदद करेगा। यूजर अपने UPI ऐप के अंदर से ही शिकायत दर्ज कर सकेगा और उसे बाद में ट्रैक भी कर पाएगा। इससे छोटीबड़ी पेमेंट समस्या के लिए अलग से बैंक या किसी दूसरी जगह शिकायत करने की जरूरत कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
Safety Switch से मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
NPCI ने Safety Switch फीचर भी पेश किया है। इसका मकसद यूजर्स को अपने UPI इस्तेमाल पर ज्यादा नियंत्रण देना है। इसके साथ ही UPI Delink फीचर की मदद से यूजर अपने UPI नंबर को डीलिंक भी कर सकेगा। इन नए फीचर्स का फोकस UPI पेमेंट को ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित बनाने पर है।
ये भी पढ़ें: