शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
नारी शक्ति से अर्थशक्ति की ओर…योगी सरकार में कैसे अर्थव्यवस्था की दिशा बदल रहीं महिलाएं?​ | फाइनल में पहुंचते ही हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं​ | आप भी गलत तरीके से बनाते हैं दाल? शेफ पंकज भदौरिया ने बताया क्या है सही तरीका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक ही गांव में 7 घंटे के अंदर दो मौतें… 37 साल के युवक और बुजुर्ग की गई जान, हार्ट अटैक बना वजह​

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के एम्मिगनूर मंडल स्थित बोडाबंदा गांव में गुरुवार को महज कुछ ही घंटों के अंतराल में दो ग्रामीणों की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. एक के बाद एक हुई इन अचानक […]

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के एम्मिगनूर मंडल स्थित बोडाबंदा गांव में गुरुवार को महज कुछ ही घंटों के अंतराल में दो ग्रामीणों की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. एक के बाद एक हुई इन अचानक मौतों से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है. पहली दुखद घटना गुरुवार तड़के करीब 2 बजे घटी, जब बोडाबंदा गांव निवासी बी.वेंकटेश को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वे घर में ही गिर पड़े.

जब तक परिजन कुछ समझ पाते और उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. महज 37 वर्ष की छोटी सी उम्र में वेंकटेश के इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने से उनके परिजन और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं. वेंकटेश अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं.

कुछ ही घंटों बाद दूसरे घर पर टूटी विपत्ति

अभी पूरा गांव और परिजन वेंकटेश के असमय निधन के दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि सुबह करीब 9 बजे गांव में एक और त्रासदी घट गई. गांव के ही मदिरी नरसिम्हुलु के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ. परिजन आननफानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए कुरनूल शहर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली. नरसिम्हुलु अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं.

चीखपुकार और मातम से सहमा बोडाबंदा गांव

एक ही दिन और कुछ ही घंटों के भीतर दो अलगअलग परिवारों पर आई इस आकस्मिक विपत्ति से पूरा बोडाबंदा गांव स्तब्ध है. सुबह से ही गांव में रोनेचिल्लाने की आवाजें गूंज रही हैं. कम उम्र में हार्ट अटैक आने की घटनाओं से ग्रामीणों के बीच चिंता और तनाव का माहौल व्याप्त है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY