गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
छोटी EMI का बड़ा खेल! युवाओं की जेब पर कितना भारी पड़ रहा कर्ज?​ | Bigg Boss 20: बिग बॉस को मिला पहला कैप्टन, अड़ियल खिलाड़ी के हाथ घर की सत्ता, यंग DSA ने निकाली इस कंटेस्टेंट पर खुन्नस​ | 21 दिन में 330 कॉल, फिर ससुर का कत्ल… दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की बहू शालू और नौकर में क्या होती थी बात?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update: लखनऊ में आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट​

UP Weather Update: के में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में दिन के दौरान हल्की से छिटपुट हो सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में की सक्रियता धीरेधीरे कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में बारिश का जोर कम होने के साथ तापमान […]

UP Weather Update: के में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में दिन के दौरान हल्की से छिटपुट हो सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में की सक्रियता धीरेधीरे कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में बारिश का जोर कम होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मंगलवार को लखनऊ में 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्य तौर पर इस दिन करीब 3.6 मिमी बारिश होती है। यानी मंगलवार को सामान्य से लगभग 58 फीसदी ज्यादा पानी बरसा।

मानसून सीजन में अब तक 626 मिमी बारिश

लखनऊ में सोमवार को भी अच्छी बारिश हुई थी। उस दिन 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 7 सितंबर को सामान्य बारिश करीब 6.3 मिमी रहती है। इस लिहाज से सोमवार को सामान्य से करीब 161 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।

1 जून से 7 सितंबर तक लखनऊ में कुल 626 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 562.9 मिमी होती है। यानी इस मानसून सीजन में अब तक शहर में सामान्य से करीब 11 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून को सक्रिय रखने वाला सिस्टम अब कमजोर पड़ रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में बारिश पर दिखाई दे सकता है। बादल छाए रहने के बावजूद कई इलाकों में सिर्फ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर कम होते ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

लखनऊ में जहां बारिश का जोर कम होने के संकेत हैं, वहीं के कई हिस्सों में मौसम अभी भी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने 9 से 12 सितंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरजचमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 55 जिलों में औसतन 4.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरजचमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के झोंके भी परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:  

अगले दो दिनों में बढ़ेगा तापमान

लखनऊ में 9 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। यानी फिलहाल बादल और हल्की बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन मानसून सिस्टम कमजोर पड़ने के साथ लखनऊ में गर्मी एक बार फिर धीरेधीरे बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY