घर में हर जगह की सफाई कर लेते हैं लेकिन स्विच बोर्ड को कई महीनों तक शायद ही साफ किया जाता हो. इस वजह से धीरेधीरे इस पर गंदगी जमा होने लगती है. वाइट स्विच बोर्ड हैं तो इसपर पीलापन आ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप इसकी रेगुलर सफाई करते रहें. फिलहाल अगर आपके घर के स्विच बोर्ड भी बहुत गंदे हो गए हैं तो यहां दिए गए ईजी हैक्स या टिप्स की मदद से आप चुटकियों में इसे नया जैसा सफेदचमकदार बना सकते हैं.

स्विच बोर्ड की सफाई से पहले ये जान लें कि आपको क्याक्या सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि करंट लगने का खतरा हो सकता है. इसपर कभी भी सीधे पानी और बहुत ज्यादा गीले कपड़े का यूज नहीं करना चाहिए. इसके अलावा सफाई से पहले मेन स्विच से पावर सप्लाई को बंद कर दें. अब जान लेते हैं क्लीनिंग हैक्स.
नेल पेंट रिमूवर आता है काम
घरों में आसानी से मेकअप किट में नेल पेंट रिमूवर तो मिल ही जाता है. इसे आप कॉटन बॉल पर लगाएं या फिर 56 स्टिक्स को मिलाने के बाद एक मोटी ईयरबड बना लें. इसे नेल पेंट रिमूवर में डुबोएं और फिर इससे गंदे स्विच बोर्ड पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए साफ कर लें. इससे जिद्दी दाग भी निकल जाते हैं.
बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट
आप किचन से एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसमें टूथपेस्ट मिलाएं और इसे टूथब्रश की हेल्प से बोर्ड पर लगा दें. इसके बाद 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देने के बाद ब्रश को हल्का सा नम करके बोर्ड को क्लीन करें. अब सूखे कपड़े से पोंछ दें.
रबिंग अल्कोहल भी है बढ़िया
आपके घर में अगर रबिंग अल्कोहल है तो इससे भी आप स्विच बोर्ड साफ कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल ज्यादातर हल्केफुल्के कटने, घाव होने पर त्वचा को संक्रमण से बचाने के लिए किया जाता है. फिलहाल आप इसका यूज सफाई में भी कर सकते हैं. अगर स्विच बोर्ड पर जिद्दी दाग हैं और साफ नहीं हो रहे हैं तो रबिंग अल्कोहल से क्लीन करें.
सिरका और नींबू का रस
आपके घर में अगर वाइट विनेगर यानी सफेद सिरका रखा हो तो इसे 2 चम्मच लें और इसमें इसका आधा यानी 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इस घोल में या तो कपड़ा भिगोएं या फिर ब्रश को हल्का डुबोकर उससे स्विच बोर्ड क्लीन कर लें. इससे भी दागधब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं.