मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस में रिकी पोंटिंग की एंट्री, डेविड वॉर्नर बने कप्तान; WCL सीजन 3 में दिखेगा कंगारुओं का नया तेवर​ | हर साल कपड़ों का 9.2 करोड़ टन कचरा… ट्रेंड से परेशान है एनवायरमेंट?​ | Muzaffarnagar Crime News: बहन पर कमेंट से भड़का दोस्त, बहाने से बुलाकर अतुल की हत्या; लाश के टुकड़े गन्ने के खेत में फेंके​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नई ADAS कार खरीद ली? लेकिन सड़क पर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान​

आजकल नई कारों में पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं. इनमें ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी शामिल है. यह तकनीक कैमरा, रडार और दूसरे सेंसर की मदद से सड़क पर मौजूद संभावित खतरे को पहचानने और ड्राइवर को अलर्ट करने में मदद करती है.ADAS के कुछ फीचर्स लेन से […]

आजकल नई कारों में पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं. इनमें ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी शामिल है. यह तकनीक कैमरा, रडार और दूसरे सेंसर की मदद से सड़क पर मौजूद संभावित खतरे को पहचानने और ड्राइवर को अलर्ट करने में मदद करती है.ADAS के कुछ फीचर्स लेन से गाड़ी बाहर जाने पर चेतावनी देते हैं, कुछ आगे चल रही कार से दूरी बनाए रखने में मदद करते हैं, जबकि कुछ सिस्टम टक्कर का खतरा महसूस होने पर ब्रेक लगाने में सहायता कर सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कार खुद चलने लगी है. ADAS को ऑटोपायलट समझना बड़ी गलती हो सकती है.

कार कंपनियां भी साफ करती हैं कि ADAS ड्राइवर की मदद करने वाली तकनीक है. यह ड्राइवर की जगह नहीं लेती. इसलिए सिस्टम चालू होने के बाद भी सड़क पर पूरा ध्यान देना जरूरी है.

ADAS पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें

वाली कार चलाते समय ड्राइवर को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने, बारबार सड़क से नजर हटाने या स्टीयरिंग पर पकड़ ढीली करने जैसी गलतियों से बचना चाहिए. अलगअलग कारों में ADAS के फीचर्स और उनकी काम करने की क्षमता अलग हो सकती है. इसलिए अपनी कार के मैनुअल और कंपनी की चेतावनियों को जरूर पढ़ें.

कुछ परिस्थितियों में सिस्टम सामने की स्थिति को सही तरीके से पहचान नहीं पाता. ऐसे समय पर ड्राइवर को खुद ब्रेक लगाना या गाड़ी का रास्ता बदलना पड़ सकता है. खासकर मोड़ वाली सड़क, चढ़ाईउतराई, अचानक लेन बदलने या सामने से तेजी से आने वाले वाहन की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है.सुरक्षित दूरी बनाए रखना और ट्रैफिक पर लगातार नजर रखना ड्राइवर की जिम्मेदारी है. ADAS को अतिरिक्त मदद के तौर पर इस्तेमाल करें, ड्राइवर का ऑप्शन न समझें.

कैमरा और सेंसर को रखें साफ

ADAS के कई फीचर्स कैमरा और की मदद से काम करते हैं. इसलिए इन हिस्सों का साफ रहना काफी जरूरी है. अगर विंडशील्ड पर लगे कैमरे के सामने धूल, गंदगी, नमी या कोई दूसरी चीज आ जाए तो सिस्टम की काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.बारिश, घना कोहरा, बर्फ, तेज रोशनी या सेंसर के सामने गंदगी होने पर भी कुछ ADAS फीचर्स ठीक से काम नहीं कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में सिस्टम सीमित हो सकता है या कुछ फीचर अस्थायी रूप से बंद भी हो सकते हैं.

अगर कार में कैमरा, रडार या ADAS से जुड़ी कोई चेतावनी दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें. पहले संबंधित हिस्से की सफाई करें. इसके बाद भी चेतावनी बनी रहती है तो कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर पर कार की जांच करवाना बेहतर रहेगा.

इन हालात में और ज्यादा सावधान रहें

बारिश, कोहरा और कम विजिबिलिटी वाली परिस्थितियों में ADAS की क्षमता प्रभावित हो सकती है. घुमावदार सड़क पर कैमरा या सेंसर किसी कार, बाइक या पैदल चल रहे व्यक्ति को देर से पहचान सकता है. इसी तरह अचानक लेन बदलने वाला वाहन भी सिस्टम की पहचान सीमा में तुरंत नहीं आ सकता.

ऐसे समय में कार की स्पीड कम रखें और आगे पर्याप्त दूरी बनाए रखें. जरूरत पड़ने पर खुद ब्रेक लगाने के लिए तैयार रहें और सड़क से नजर न हटाएं. आखिर में यह समझना जरूरी है कि ADAS कार को सुरक्षित बनाने में मदद करता है, लेकिन यह हादसा रोकने की गारंटी नहीं देता. इस तकनीक का सही फायदा तभी मिलेगा जब ड्राइवर सतर्क रहे और ADAS को केवल एक मददगार फीचर के तौर पर इस्तेमाल करे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY