रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, PG के स्टूडेंट्स समेत कई लोग मलबे में दबे, 11 लोगों को निकाला, 5 की मौत​ | Amethi RGIPT: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, RGIPT में 3 नए हॉस्टल का लोकार्पण​ | 6 रन देकर 12 मेडन और 5 विकेट, भारत को मिला घातक गेंदबाज, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर जल्द कराएंगे टेस्ट डेब्यू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amethi RGIPT: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, RGIPT में 3 नए हॉस्टल का लोकार्पण​

Amethi RGIPT: उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे। उन्होंने अमेठी जनपद के जायस में राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में 3 नए हॉस्टल एस. सी. बोस. भाभा और विद्यासागर हॉस्टल का लोकार्पण किया। शिक्षा और रिसर्च का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा RGIPT […]

Amethi RGIPT: उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे। उन्होंने अमेठी जनपद के जायस में राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में 3 नए हॉस्टल एस. सी. बोस. भाभा और विद्यासागर हॉस्टल का लोकार्पण किया।

शिक्षा और रिसर्च का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा RGIPT

आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी ने संस्थान की उपलब्धियों, पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों और नए छात्रावासों की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान पेट्रोलियम तकनीक के क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और रिसर्च के लिए देश का एक अहम केंद्र बन रहा है।

डिप्टी सीएम की युवाओं से अपील

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसके युवा वैज्ञानिक और शोधकर्ता होते हैं। भारत आज विज्ञान तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिप्टी सीएम ने छात्रछात्राओं से आह्वान किया कि वे पेट्रोलियम ऊर्जा संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत ग्रीन फ्यूल ईंधन और ऊर्जा दक्षता जैसे क्षेत्रों में नईनई खोज और अनुसंधानों के जरिये देश को नई दिशा प्रदान करें।

ये खबर भी पढ़ें: 

यूपी सरकार का उद्देश्य, पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आवास योजना से सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार आवास, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY