रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
हमेशा रहती है एसिडिटी, ये 3 काम करने से मिलेगा आराम, एक्सपर्ट ने बताया​ | ऑटोमैटिक गाड़ियों की चर्चा के बीच मैनुअल ने मारी बाजी, जानें वजह​ | बदल जाएगा RCB का नाम, नए मालिक आर्यमान बिरला ने बताया किस नाम से जानी जाएगी टीम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान… पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत​

Kanpur House Collapse: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह बारिश के बीच एक परिवार पर अचानक मुसीबत टूट पड़ी. यहां करीब साढ़े नौ बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद पांच लोग मलबे के नीचे दब गए. हादसे में पिता और उनकी तीन बेटियों की […]

Kanpur House Collapse: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह बारिश के बीच एक परिवार पर अचानक मुसीबत टूट पड़ी. यहां करीब साढ़े नौ बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद पांच लोग मलबे के नीचे दब गए. हादसे में पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है.

मकान गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे. उस समय किसी के पास सोचने का मौका नहीं था. ग्रामीणों ने अपने स्तर से मलबा हटाना शुरू किया और उसमें दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए. घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दी गई. हिरनी गांव निवासी मुकेश मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे.

सभी को सीएचसी ले जाया गया

मुकेश के परिवार में चार बेटियां काजल , माया , नीतू और पल्लवी थीं. रविवार सुबह बारिश के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे. इसी बीच अचानक मकान ढह गया और पांचों लोग मलबे में दब गए. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

वहां डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी बेटियों माया, नीतू व पल्लवी को मृत घोषित कर दिया. काजल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया. फिलहाल उसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद परिवार ने सीएचसी में भी इलाज को लेकर सवाल उठाए हैं. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और घायल काजल को तत्काल इलाज नहीं मिल पाया.

परिवार की खुशियां मातम में बदलीं

परिवार का कहना है कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो उसकी जान बचने की उम्मीद और बेहतर होती. परिवार ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. काजल उर्फ लक्ष्मी की शादी दिसंबर में होनी थी. शादी सम्मेलन के माध्यम से तय हुई थी. हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी. बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो चुकी थीं. रविवार सुबह बारिश के दौरान यही मकान अचानक ढह गया. हादसे के बाद गांव में चीखपुकार मच गई. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की.


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY