रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, PG के स्टूडेंट्स समेत कई लोग मलबे में दबे, 11 लोगों को निकाला, 3 की मौत​ | फिजिकल गोल्ड, Gold ETF या SGB; सोना खरीदने का कौन सा तरीका है सबसे फायदेमंद? कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न​ | Cassia Cinnamon vs Ceylon Cinnamon: 2 तरह की होती है दालचीनी, जान लें कौन सी खानी चाहिए और कैसे पहचानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सीतामढ़ी में 5 घंटे भटकती रही गैंगरेप पीड़िता, टालमटोल करती रही दो थानों की पुलिस… फिर SP ने लिया सख्त एक्शन​

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से पुलिसिया संवेदनहीनता और लापरवाही का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपनी बीमार मां का इलाज कराने सदर अस्पताल आई एक 18 वर्षीय युवती के साथ शुक्रवार देर शाम तीन बेखौफ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. दर्दनाक वारदात के बाद जब बदहवास पीड़ित […]

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से पुलिसिया संवेदनहीनता और लापरवाही का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपनी बीमार मां का इलाज कराने सदर अस्पताल आई एक 18 वर्षीय युवती के साथ शुक्रवार देर शाम तीन बेखौफ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. दर्दनाक वारदात के बाद जब बदहवास पीड़ित बेटी अपनी मां के साथ थाने पहुंची, तो पुलिस मदद करने के बजाय 5 घंटे तक ‘सीमा विवाद’ का बहाना बनाकर टालमटोल करती रही. मामला जब एसपी अमित रंजन के संज्ञान में आया, तब जाकर प्राथमिकी दर्ज हो सकी.

जानकारी के मुताबिक, रीगा थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती अपनी बीमार मां के इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल आई हुई थी. शुक्रवार देर शाम अस्पताल से किसी काम से बाहर निकलने के दौरान वह रास्ता भटक गई और भासर पिकेट की तरफ चली गई. सुनसान इलाके का फायदा उठाकर वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बारीबारी से दरिंदगी की. घटना के बाद सड़क पर बदहवास खड़ी पीड़िता को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत ‘डायल 112’ पर सूचना दी. मौके पर पहुंची 112 की टीम ने युवती को सुरक्षित बचाकर परिजनों के हवाले कर दिया.

5 घंटे तक एक थाने से दूसरे थाने चक्कर काटती रही पीड़िता

डायल 112 से बेटी को वापस पाने के बाद जब पीड़ित मांबेटी न्याय की गुहार लगाने बाजपट्टी थाने पहुंचीं, तो पुलिस ने मामले को नगर थाना क्षेत्र का बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया. इसके बाद जब दोनों नगर थाने पहुंचीं, तो वहां भी बेरुखी दिखाते हुए इसे बाजपट्टी थाना क्षेत्र का मामला बता दिया गया. इस तरह गंभीर रूप से पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ करीब पांच घंटे तक एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर काटती रही और पुलिस अपनी सीमा तय करने में जुटी रही.

एसपी अमित रंजन के कड़े रुख के बाद जगी पुलिस

थानों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये की खबर जैसे ही सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन तक पहुंची, उन्होंने तुरंत मामले का कड़ा संज्ञान लिया. एसपी के कड़े निर्देश के बाद आखिरकार नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता को तुरंत इलाज व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, छापेमारी जारी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया है. बाजपट्टी और नगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की विशेष टीम तीनों अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY