रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दिलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा, ईशान किशन का शतक और वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज​ | खाकी में खौफ का खेल! दरोगा सुसाइड केस में हनीट्रैप सिंडिकेट का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार​ | भारत को मिला दूसरा वैभव सूर्यवंशी, डेब्यू मैच में ही झारखंड के इस खिलाड़ी ने खेली 85 रनों की तूफानी पारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs PAK: टॉस हारते ही हरमनप्रीत कौर ने खेला बड़ा दांव देखते रह गई फातिमा सना, इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका​

महिला एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली है. वहीं पाकिस्तान के हालत खराब हैं. एशिया कप 2026 का ये 9वां मैच है. ये मैच पाकिस्तान के लिहाज से जीतना बेहद जरूरी है. […]

महिला एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली है. वहीं पाकिस्तान के हालत खराब हैं. एशिया कप 2026 का ये 9वां मैच है. ये मैच पाकिस्तान के लिहाज से जीतना बेहद जरूरी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो चूका है. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान में उतरने वाली है.

हरमनप्रीत कौर ने टॉस हारने के बाद कही ये बात

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा कि

“अच्छा है कि हमें लक्ष्य का पीछा करने का मौका मिला है. कप्तान के तौर पर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना मेरे लिए बहुत खास और बड़ी उपलब्धि है. सबसे जरूरी बात यही है कि मैं इस सफर का आनंद लेती रहूं. अब हमारी कोशिश होगी कि विपक्षी टीम को ज्यादा बड़ा स्कोर न बनाने दें. इस मुकाबले के लिए हम पिछली मैच वाली ही टीम के साथ मैदान पर उतर रहे हैं.”

वहीं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम यहाँ अधिकतम स्कोर बनाना चाहते हैं.”

वहीं पाकिस्तानी कप्तान से जब पूछा गया कि क्या पिछले मैच का इस फैसले पर कोई असर पड़ा? तो फातिमा सना ने कहा कि

“हाँ, क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी गेंदबाजी अच्छी है, इसलिए हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे.”

फातिमा सना से जब पूछा गया कि आपने बल्लेबाजी में आई अस्थिरता को कैसे दूर किया? इस पर उन्होंने कहा कि

“हमने टीम के साथ अच्छी बातचीत की और हम पिच के अनुसार ही खेलना चाहते हैं.”

फातिमा सना से जब पूछा गया कि आपने टीम में कोई बदलाव किया है, तो उन्होंने कहा कि

“नहीं, हमारी टीम वही है.”

एशिया कप 2026 के 9वें मैच के लिए Team India और पाकिस्तान की टीम

भारत महिला

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर , भारती फुलमाली, ऋचा घोष , दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला

मुनीबा अली , शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना , उम्मएहानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY