गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Nepal Floods: नेपाल के आपदा पीड़ितों की मदद करेंगे बड़ा उदासीन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु-संत, भेजी जाएगी 38 लाख रुपये की धनराशि​ | पाकिस्तान में चाय पीकर लौटे अभिनंदन वर्धमान का IAF को अलविदा, प्राइवेट जॉब की​ | हजारों ट्रैक्टर के साथ डट गये किसान, लंबी लड़ाई की तैयारी-चारों ओर जाम ही जाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

देशभर में 11 सितंबर को क्या होने जा रहा! सरकार ने कर ली तैयारी-जानें पूरा मामला​

11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के चलते डीओपीटी ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही वाहनों की आवाजाही को लेकर दिल्ली ट्रैफिक से पहले ही एडवायजरी जारी कर दी है। ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक होगा। इन […]

11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के चलते डीओपीटी ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही वाहनों की आवाजाही को लेकर दिल्ली ट्रैफिक से पहले ही एडवायजरी जारी कर दी है। ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक होगा।

इन तीन दिनों में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कई अहम बैठकें होंगी। इनमें ब्रिक्स बिजनेस फोरम और ब्रिक्स लीडर्स समिट भी शामिल है। ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ब्रिक्स के सहयोगी देश, जिनमें बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं, इनके प्रतिनिधि भी नई दिल्ली पहुंचेंगे।

इस अहम अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन के दौरान नई दिल्ली में विदेशी मेहमानों की आवाजाही रहेगी। व्यापक लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की सलाह पर 11 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 12 और 13 सितंबर को क्रमश: शनिवार और रविवार है।

ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष एवं डेलीगेट्स के ठहरने के लिए दर्जनभर होटलों में व्यवस्था की गई है। इनमें ताज होटल, मौर्य शेरेटन, ली मेरिडियन, अशोक होटल, सम्राट होटल, क्लेरिजेस होटल, लीला होटल, शांगरीला, जनपथ होटल और ताज मान सिंह होटल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY