गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Rohit Sharma के भविष्य पर आज बड़ा फैसला? BCCI Meeting में 2027 World Cup को लेकर होगी अहम चर्चा…​ | एसबीआई लाइफ का जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय स्थानांतरित, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर पहुंच​ | Team India के भविष्य की बनेगी नई रणनीति, ये 5 बड़े और दिग्ग्ज चेहरे तय करेंगे आगे का रोडमैप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पुरानी दवाइयां जुटाते, नया रेपर लगाते और बाजार में खपाते… मेरठ में कबाड़ी के गोदाम पर छापा; लाखों का माल सीज​

Meerut News: मेरठ के सिवालखास क्षेत्र में ड्रग्स डिपार्टमेंट ने कबाड़ी के गोदाम पर छापेमारी कर एक्सपायर दवाइयों और कॉस्मेटिक सामान का जखीरा बरामद किया. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामान की कीमत करीब 17 लाख 40 हजार रुपये है. टीम ने सभी दवाइयों और कॉस्मेटिक सामान को जब्त कर सीज किया है. कार्रवाई […]

Meerut News: मेरठ के सिवालखास क्षेत्र में ड्रग्स डिपार्टमेंट ने कबाड़ी के गोदाम पर छापेमारी कर एक्सपायर दवाइयों और कॉस्मेटिक सामान का जखीरा बरामद किया. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामान की कीमत करीब 17 लाख 40 हजार रुपये है. टीम ने सभी दवाइयों और कॉस्मेटिक सामान को जब्त कर सीज किया है.

कार्रवाई के बाद ड्रग्स डिपार्टमेंट की ओर से जानी थाने में पांच लोगों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. मुकदमे में असलम, अकरम, अशरफ, सद्दाम और मकान मालिक शाहजवान के नाम दर्ज किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, ये मेरठ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से असलम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी चार आरोपी फरार हो गए.

ड्रग्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने क्या बताया?

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. ड्रग्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गोदाम पर कार्रवाई की गई थी. जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर पुरानी और एक्सपायर दवाइयों को एकत्र करते थे. इसके बाद एक्सपायर दवाइयों पर नया रेपर लगाकर उन्हें दोबारा बाजार में भेजने की तैयारी की जाती थी.

गिरफ्तार आरोपी से की जा रही है पूछताछ

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह का कारोबार लंबे समय से किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं. छापेमारी के दौरान टीम ने गोदाम से बड़ी मात्रा में दवाइयां और कॉस्मेटिक सामान बरामद किया. बरामद माल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और दवाइयों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले की जांच के बाद एक्सपायर दवाइयों को दोबारा बाजार में खपाने के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY