IND VS AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I Series के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है और इस बार टीम स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पिछली जिम्बाब्वे सीरीज की तुलना में भारतीय टीम में कुल 8 खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। खास बात यह है कि यही 15 सदस्यीय टीम सितंबर के अंत में होने वाले एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज को भारतीय टीम के लिए बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Sanju Samson और Jasprit Bumrah की हुई धमाकेदार वापसी
भारतीय टीम में सबसे बड़ी वापसी संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे की टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें फिर खेली जाने वाली सीरीज में एक बार फिर से संजू को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह भी अपनी चोट के कारण टीम का हिस्सा नही थे लेकिन अब वह टीम के लिए T20I सीरीज में लौट आए हैं। हालांकि बुमराह की उपलब्धता फिटनेश टेस्ट पर निर्भर करेगी।
इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी चोट से उबरने के बाद वापस आए हैं। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की वापसी हुई है, जिससे टीम का Pace Attack पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।
AllRounders की वापसी से मजबूत हुआ Squad
अफानिस्तान सीरीज के लिए नीतिश कुमार रेड्डडी , वाशिगंटन सुंदर और अक्षर पटेल को भी स्क्वाड में जगह दी गई है। रेड्डी और सुंदर की उपलब्धता भी Fitness Clearance पर निर्भर है। इन खिलाड़ियों के लौटने से भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ज्यादा विकल्प हो गए हैं।
दूसरी ओर हार्दिक पांड्या इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया हैं। उनकी Fitness को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। ऐसे में Nitish Kumar Reddy और Washington Sundar पर टीम मैनेजमेंट की नजर रहेगी।
Asian Games से पहले बड़ा मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I Series का आगाज 13 सितंबर को किया जाने वाला है जिसका दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम की यही स्क्वाड एशिया गेम्स के लिए जापान रवाना होगा। इसलिए खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज सिर्फ एक Bilateral Series नहीं, बल्कि Asian Games से पहले अपनी तैयारी परखने का बड़ा मौका होगी।
अय्यर के हाथों में होगी टीम की कमान
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई टीम की कप्तान श्रेयस अय्यर करते हुए दिखाई देने वाले है वही उप कप्तान के तौर पर तिलक वर्मा का चनय किया गया है। इसके अलवा अभिषेक शर्मा , वैभव सूर्यवंशी , संजू सैमसन और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों के मौजूद होने से Opening और Batting Combination भी चर्चा का विषय रहेगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि Afghanistan के खिलाफ Playing XI में वापसी करने वाले इन खिलाड़ियों में से किन्हें मौका मिलता है और कौन Asian Games से पहले अपनी जगह पक्की कर पाता है।