बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
तेंदुए पकड़ने के पिंजरे बने सेल्फी पॉइंट! बच्चे खेल रहे, युवा बना रहे रील्स; चारे के मुर्गे-बकरे भी चोरी​ | ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेंगे मेजबान​ | राम मंदिर CEO के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे तीन नाम… एक जितेंद्र मिश्रा तो दो कौन?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Asian Games 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, एक साल बाद T20I में इस स्टार बल्लेबाज की हुई वापसी​

  Bangladesh Squad Asian Games 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार यानी 2 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी लिटन दास को सौंपी गई है, जबकि टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो की भी T20I टीम में वापसी हुई है। […]

 

Bangladesh Squad Asian Games 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार यानी 2 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी लिटन दास को सौंपी गई है, जबकि टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो की भी T20I टीम में वापसी हुई है। शान्तो करीब एक साल बाद इस फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

लिटन दास चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। अब उनकी वापसी के साथ ही उन्हें दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तौहीद हृदोय को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हृदोय ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश की कप्तानी की थी।

लिटन दास की वापसी का असर विकेटकीपरबल्लेबाज नुरुल हसन पर पड़ा है और उन्हें एशियन गेम्स की टीम में जगह नहीं मिली। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में भी कुछ बड़े नाम गायब हैं। तस्कीन अहमद और नाहिद राणा इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

तस्कीन जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश की टीम में शामिल थे, लेकिन खराब फॉर्म के चलते एशियन गेम्स के लिए उन्हें नहीं चुना गया। दूसरी ओर, नाहिद राणा फिलहाल साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं और इसी वजह से वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 सितंबर से करेगी। एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में बांग्लादेश ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में बांग्लादेश ने बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत छह विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, सेमीफाइनल में उसे भारत के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम
लिटन दास , तंजीद हसन, परवेज हुसैन एमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय , मोसद्देक हुसैन, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शरीफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और हसन महमूद।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY