बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, पैतृक गांव में बंटी मिठाई, मना जश्न… क्या बोले लोग?​ | ₹5.21 लाख की मारुति वैन ने रचा इतिहास, 15 लाख बिक्री का आंकड़ा पार, गांव से शहर तक छाया मॉडल​ | नाम ‘फाइव स्टार’, काम खराब! किचन में कॉकरोच और एक्सपायर्ड फूड मिलने पर FSSAI का कड़ा एक्शन, दिए सख्त आदेश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

नाम ‘फाइव स्टार’, काम खराब! किचन में कॉकरोच और एक्सपायर्ड फूड मिलने पर FSSAI का कड़ा एक्शन, दिए सख्त आदेश​

हजारों रुपए खर्च करके पांच सितारा होटलों में प्रीमियम खाने और बेहतरीन हाइजीन की उम्मीद करने वाले ग्राहकों के लिए एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है. देश के प्रमुख फाइवस्टार होटलों के किचनों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के गंभीर उल्लंघन पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है. […]

हजारों रुपए खर्च करके पांच सितारा होटलों में प्रीमियम खाने और बेहतरीन हाइजीन की उम्मीद करने वाले ग्राहकों के लिए एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है. देश के प्रमुख फाइवस्टार होटलों के किचनों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के गंभीर उल्लंघन पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्लीएनसीआर सहित देश के कई प्रतिष्ठित होटलों में हुई औचक छापेमारी और जांच के दौरान एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स, बासी सामग्री का इस्तेमाल, रसोई में कीटपतंगों की मौजूदगी और पेस्ट कंट्रोल व सैनिटाइजेशन में भारी लापरवाही पाए जाने के बाद नियामक ने सभी लक्जरी होटलों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

एफएसएसएआई ने दिए सख्त आदेश

सूत्रों के अनुसार फूड सिक्योरिटी रेगुलेटर एफएसएसएआई ने देश के प्रमुख फाइवस्टार होटलों को खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और स्वच्छता के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रजित पुन्हानी ने मंगलवार को प्रमुख होटल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह निर्देश दिल्ली के एयरोसिटी स्थित दो प्रमुख फाइवस्टार होटल जे डब्ल्यू मैरियट और अंदाज को हाल में एफएसएसएआई की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद आया है.

निरीक्षण बढ़ाए गए

बैठक में नियामकीय अनुपालन, स्वच्छता मानकों, रसोई में सुरक्षा इंतजाम और खाद्य सुरक्षा की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई. सूत्रों के मुताबिक, एफएसएसएआई ने होटल कंपनियों को बताया कि उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत फाइवस्टार होटल में निरीक्षण बढ़ा दिए गए हैं. बैठक में प्रमुख होटल संचालकों ने कहा कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं. उन्होंने अपने मौजूदा अनुपालन ढांचे में हुई प्रगति की जानकारी भी दी. एफएसएसएआई ने 26 अगस्त को जे डब्ल्यू मैरियट और अंदाज दिल्ली होटल को निरीक्षण के बाद नोटिस जारी किए थे. निरीक्षण में कॉकरोच का प्रकोप, समयसीमा पार कर चुके खाद्य पदार्थ, खराब स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण सहित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी गंभीर कमियां पाई गई थीं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY