बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
नाम ‘फाइव स्टार’, काम खराब! किचन में कॉकरोच और एक्सपायर्ड फूड मिलने पर FSSAI का कड़ा एक्शन, दिए सख्त आदेश​ | PCOD की वजह से मां बनने की उम्मीद छूटी, आयुर्वेदिक इलाज से नेचुरली हुई प्रेग्नेंट​ | राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का दावा कोर्ट में फेल… इलाहाबाद HC ने खारिज की याचिका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: बलिया की बिटिया को मिला व्हीलचेयर, एक पांव से 400 मीटर दूर स्कूल जान को थी मजबूर​

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आप कार्यकर्ताओं ने बलिया की बहादुर बिटिया रागिनी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, बलिया जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और महासचिव अंजनी तिवारी ने रागिनी के घर पहुंचकर बच्ची को व्हीलचेयर, बैसाखी, […]

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आप कार्यकर्ताओं ने बलिया की बहादुर बिटिया रागिनी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, बलिया जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और महासचिव अंजनी तिवारी ने रागिनी के घर पहुंचकर बच्ची को व्हीलचेयर, बैसाखी, कॉपी कलम और ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की.

ने खुद बिटिया और उसके परिजनों से फोन पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया.रागिनी से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने कहा उन्होंने जिस तरह अपना हाथ इस बच्ची के सिर पर रखा है, उससे हमें पूरा विश्वास है कि जीवन में अब इसे किसी चीज की कमी नहीं होगी.

एक पैर के सहारे स्कूल जाने को मजबूर थी

सांसद संजय सिंह ने कहा कि बलिया के मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा ग्राम सभा के रानीपुर में रहने वाली 7 वर्षीया रागिनी की कहानी अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक है. मात्र 6 महीने की उम्र में एक दर्दनाक हादसे ने रागिनी से उसका एक पैर छीन लिया था, लेकिन उसके हौसले को नहीं तोड़ सका. वह नन्ही सी जान अपने घर से 400 मीटर दूर स्थित स्कूल तक एक पैर से कूदते हुए जाती थी. संजय सिंह ने कहा कि जब हमें इस साहसी बिटिया के बारे में पता चला, तो हमने तय किया कि रागिनी की पढ़ाई और उसकी राह में शारीरिक अक्षमता को बाधा नहीं बनने देंगे.

सांसद संजय सिंह ने बताया कि प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के प्रयासों से पीड़ित परिवार से संपर्क साधा गया. तात्कालिक राहत के तौर पर बिटिया को व्हीलचेयर,बैसाखी, कॉपी कलम दी गई है ताकि उसे स्कूल जाने में आसानी हो. साथ ही ₹25,000 की नकद राशि सौंपी गई है. उन्होंने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी जल्द ही रागिनी को कृत्रिम पैर भी लगवाएगी, कृत्रिम पैर के लिए पार्टी कार्यकर्ता कानपुर के एलिम्को लेकर जाएंगे ताकि वह बिना किसी सहारे के अपने पैरों पर खड़ी होकर उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ सके.

बच्चों की मुस्कान ही असली पूंजी संजय सिंह

रागिनी जैसी बिटिया की मुस्कान हमारे लिए किसी भी चुनावी जीत से बड़ी है. सांसद संजय सिंह ने वीडियो कॉल के जरिए भी रागिनी से बात की, उसका हाल जाना, उसका हौसला बढ़ाया और उसे खूब पढ़ने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया. बिटिया के परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY