बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ऑटो सेक्टर की बड़ी ताकत बनेगा भारत! अब क्वालिटी और टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस​ | दुआ करो ना लगे कच्चे तेल की ‘सेंचुरी’, वर्ना बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम​ | Vaibhav Sooryavanshi Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रचेंगे नया इतिहास! भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलते ही टूटेगा 20 साल पुराना रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर में विद्युत जामवाल का दमदार एक्शन​

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में भी अपने मार्शल आर्ट्स के दम पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का नया ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें अभिनेता धलसीम के किरदार में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनकी फुर्ती, मार्शल आर्ट्स और […]

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में भी अपने मार्शल आर्ट्स के दम पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का नया ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें अभिनेता धलसीम के किरदार में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनकी फुर्ती, मार्शल आर्ट्स और योगआधारित फाइटिंग स्टाइल ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

धलसीम के किरदार में दिखा अलग अंदाज

‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत जामवाल वीडियो गेम के लोकप्रिय किरदार धलसीम की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका लुक काफी अलग दिखाई देता है। सिर पर बाल नहीं, चेहरे पर लाल निशान और पारंपरिक आभूषणों के साथ विद्युत का किरदार पूरी तरह से धलसीम के अंदाज में नजर आता है।

ट्रेलर की सबसे खास बात विद्युत के एक्शन सीक्वेंस हैं। उनकी तेज मूवमेंट, लचीलेपन और मार्शल आर्ट्स स्किल्स को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर कई दर्शक उन्हें फिल्म का ‘सीनस्टीलर’ बता रहे हैं।

हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ा उत्साह

‘स्ट्रीट फाइटर’ विद्युत जामवाल के हॉलीवुड डेब्यू के तौर पर भी खास है। फिल्म में उनके साथ जेसन मोमोआ, नोआ सेंटीनियो, एंड्रयू कोजी और कॉलिना लियांग जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइजी पर आधारित है और इसमें कई मशहूर गेम कैरेक्टर दिखाई देंगे।

फैंस बोले विद्युत ने मचा दिया धमाल

ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। खास तौर पर विद्युत के एक्शन और धलसीम के लुक की तारीफ हो रही है। दर्शकों को उनका मार्शल आर्ट्स वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है और फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। पहले जारी किए गए टीजर पर भी दर्शकों ने फिल्म के जबरदस्त और मनोरंजक अंदाज को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी थीं।

16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

किताओ सकुराई के निर्देशन में बनी ‘स्ट्रीट फाइटर’ को बड़े पर्दे पर 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाना है। फिल्म को पैरामाउंट पिक्चर्स और लीजेंडरी एंटरटेनमेंट ने तैयार किया है। विद्युत जामवाल के लिए यह फिल्म इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए वह अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने अपने एक्शन हुनर का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY