मंगलवार, 1 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण​ | तेल कंपनियों को झटका, एयरलाइंस की मौज! पेट्रोल एक्सपोर्ट पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स​ | दिल्ली-प्रयागराज हो या लाहौर, भारत और पाकिस्तान के शहरों में सिविल लाइंस क्यों?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर BCCI ने दिया अपडेट, जानिए किस सीरीज से मैदान पर करेंगे वापसी​

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 10 से जीत हासिल की है, इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की तैयारी करती हुई नजर आ रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में कई सारे स्टार खिलाड़ियों कि वापसी […]

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 10 से जीत हासिल की है, इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की तैयारी करती हुई नजर आ रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में कई सारे स्टार खिलाड़ियों कि वापसी कराई जाने की खबरे सामने आ रही है।

दरअसल बीते काफी समय से भारतीय टीम के दिग्गज और स्टार खिलाड़ी अपनी इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं, जिसका नुकसान भारतीय टीम को हो रहा है।

इससे BCCI काफी ज्यादा परेशान है, इन खिलाड़ियों में भारतीय टीम के मैच विनर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे आगे चल रहा है। हाल ही में अब बोर्ड के द्वारा जसप्रीत बुमराह कि फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते है और बताते है कि अब बुमराह कि वापसी टीम में कब कराई जाने वाली है।

Jasprit Bumrah की फिटनेस पर बोर्ड ने दिया अपडेट

हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में सेंटल ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस के टेस्ट दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा बनाकर कोई भी रिस्क लेना बिल्कुल भी नहीं चाहेगी, लेकिन बोर्ड के द्वारा जसप्रीत बुमराह की वापसी एशिनय गेम्स के लिए टीम में कराई जा सकती है।

बता दें कि अगर जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय टीम में जल्दी हो जाती है, तो टीम को एक बड़ा फायदा मिलने वाली है, बुमराह के टीम में आने के बाद टीम कि गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। दरअसल आयलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस ने इंडिया कि गेंदबाजी पर कई सारे सवाल उठाए थे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 से हैं बाहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेंट में काफी ज्यादा अहम हैं, खिलाड़ी ने टीम के लिए साल 2026 के वर्ल्ड कप के बाद से t20 प्रारुप में अपना प्रदर्शन नहीं दिखाया है, जिसके बाद से ही भारतीय टीम के फैंस टीम कि गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे सवाल उठा रहे थे, अब फैंस लंबे समय से टीम में वापसी कि उम्मीद लगाए हुए हैं।

कब होगी Jasprit Bumrah की वापसी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम में एशियन गेम्स के बाद करने का विचार बना रही है। दरअसल एशियन गेम्स के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI, 5 T20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करना है जिसके लिए जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह के टीम से न होने के कारण भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी ज्यादा कमजोर नजर आ रही, जिसके चलते भारतीय टीम कई सीरीजों में हार का सामना कर चुकी है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY