मंगलवार, 1 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘यही दुकान मेरा सहारा है’… बरेली में बुलडोजर के नोटिस पर रो पड़ीं 80 साल की बुजुर्ग, बोलीं- अब कैसे चलेगा घर?​ | अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण​ | तेल कंपनियों को झटका, एयरलाइंस की मौज! पेट्रोल एक्सपोर्ट पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ​

साल का 9वां महीना यानी की सितंबर की शुरूआत हो चुकी है। वहीं 17 सितंबर 2026 को सूर्य का महागोचर होने वाला है। सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि सूर्य की मित्र राशि है, जिस कारण सूर्य का यह गोचर बेहद खास रहने वाला है। जिसके प्रभाव से 17 […]

साल का 9वां महीना यानी की सितंबर की शुरूआत हो चुकी है। वहीं 17 सितंबर 2026 को सूर्य का महागोचर होने वाला है। सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि सूर्य की मित्र राशि है, जिस कारण सूर्य का यह गोचर बेहद खास रहने वाला है। जिसके प्रभाव से 17 अक्तूबर 2026 तक कुछ राशियों को विशेष परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान सभी क्षेत्रों में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं सूर्य के कन्या राशि में गोचर से किन राशियों को किस्मत का साथ मिलने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि में सूर्य कुंडली में पंचम भाव के स्वामी होते हैं। वर्तमान समय में यह छठे स्थान पर गोचर होगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के करियर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं लंबे समय से अटके हुए काम धीरेधीरे गति पकड़ेंगे। सेहत भी पहले की तुलना में काफी बेहतर रहने वाली है।

कर्क राशि

इस राशे के लोगों के लिए सूर्य कुंडली के धन भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। घर या करियर के मामले में फैसले लेने की क्षमता शानदार रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचा सकती है। नौकरी को लेकर पुरानी कोशिशों का अच्छा परिणाम मिलने के साथ धन लाभ के योग बन सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए सूर्य भाग्य भाव के स्वामी होकर दशम भाव यानी की कर्म भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य का यह गोचर मेहनत का फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। कारोबारियों को नई डील मिलने के साथ बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे। आपका समाज में मानसम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वहीं प्रेम जीवन को भी सही दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY