सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यूपी में TGT-PGT भर्ती नियमों में बदलाव से भड़के युवा… अनिश्चितकालीन धरना शुरू, UPESSC से की ये मांग​ | सैर, आराम या खाते ही काम… डिनर के बाद क्या करना सही? एक्सपर्ट से जानें​ | Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

मुनाफा FD से ज्यादा और जब चाहे निकालें पैसा! बिना रिस्क के कमाई कराती हैं LIC की ये स्कीम्स​

जब भी हम अपनी मेहनत की कमाई को निवेश करने के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहला ख्याल सुरक्षा का आता है. भारतीय निवेशकों के लिए ‘सुरक्षा’ का मतलब बैंक एफडी होता है. ज्यादातर लोग बिना किसी जोखिम के अपनी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट में डाल देते हैं. लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच सिर्फ […]

जब भी हम अपनी मेहनत की कमाई को निवेश करने के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहला ख्याल सुरक्षा का आता है. भारतीय निवेशकों के लिए ‘सुरक्षा’ का मतलब बैंक एफडी होता है. ज्यादातर लोग बिना किसी जोखिम के अपनी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट में डाल देते हैं. लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच सिर्फ एफडी के भरोसे बैठे रहना आपकी बचत की वैल्यू को समय के साथ कम कर सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा एकदम सुरक्षित भी रहे, उस पर बैंक एफडी से 1.5% से 3% तक ज्यादा रिटर्न मिले, तो एलआईसी म्यूचुअल फंड की लोरिस्क स्कीम्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती हैं. बाजार के उतारचढ़ाव से दूर, ये स्कीम्स उन निवेशकों के लिए बनी हैं जो बिना किसी बड़े खतरे के अपनी वेल्थ को लगातार बढ़ाना चाहते हैं. आइए समझते हैं कि ये स्कीम्स कैसे काम करती हैं.

सुरक्षा की पूरी पक्की गारंटी

अगर आप अपने पैसों पर बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहते, तो ‘LIC MF बैंकिंग एंड PSU डेट फंड’ आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है. ये फंड निवेशकों का पैसा मुख्य रूप से सरकारी कंपनियों , देश के सबसे मजबूत बैंकों, साथ ही रिजर्व बैंक के सुरक्षित बॉन्ड्स में लगाता है. इसका मुख्य मकसद पूंजी की सुरक्षा के साथ स्थिर रिटर्न देना है. इसमें शेयर बाजार का कोई सीधा दखल नहीं होता है. जो निवेशक 1 से 3 साल के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए ये एफडी का एक शानदार विकल्प है.

छोटी अवधि के लिए बेहतर विकल्प

हमारे बैंक बचत खाते में अक्सर काफी पैसा पड़ा रहता है, जिस पर बमुश्किल 34% का ही ब्याज मिल पाता है. ‘LIC MF सेविंग्स फंड’ एक लोड्यूरेशन डेट फंड है. ये कम अवधि वाले सुरक्षित कॉरपोरेट बॉन्ड्स के साथ मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में पैसा लगाता है. ये फंड पैसे निकालने की आजादी के साथ बेहतर यील्ड का शानदार बैलेंस बनाता है. अगर आप 6 महीने से 2 साल तक के लिए अपना पैसा कहीं रखना चाहते हैं, तो ये सेविंग्स अकाउंट से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

शेयर बाजार का फायदा बिना किसी रिस्क

‘LIC MF आर्बिट्रेज फंड’ एक बेहद स्मार्ट रणनीति पर काम करता है. ये शेयर बाजार में सीधे निवेश करने के बजाय कैश मार्केट, फ्यूचर्स मार्केट के बीच के प्राइस डिफरेंस का फायदा उठाकर मुनाफा कमाता है. बाजार चाहे ऊपर जाए या नीचे, इस फंड में नुकसान होने की गुंजाइश लगभग शून्य के बराबर होती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका टैक्स बेनिफिट है. डेट फंड जैसा सुरक्षित होने के बावजूद, इनकम टैक्स नियमों के तहत इसे इक्विटी फंड माना जाता है. इससे इस पर टैक्स कम लगता है. जो लोग 3 महीने से 1 साल के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, साथ ही हाई टैक्स ब्रैकेट में आते हैं, उनके लिए ये स्कीम काफी बढ़िया है.

लंबी रेस के निवेशकों के लिए खास

अगर आप महंगाई को मात देने वाला रिटर्न चाहते हैं, तो पोर्टफोलियो में थोड़ा इक्विटी का हिस्सा होना जरूरी है. ‘LIC MF कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड’ आपके कुल निवेश का 7580% हिस्सा एकदम सुरक्षित बॉन्ड्स में रखता है, ताकि आपकी मूल पूंजी सुरक्षित रहे. वहीं, बाकी 2025% हिस्सा शेयर बाजार के मजबूत ब्लूचिप शेयरों में लगाया जाता है. डेट के साथ इक्विटी का ये कॉम्बो लंबी अवधि में काफी शानदार काम करता है. अगर आप अपने निवेश को 3 से 5 साल या उससे अधिक का समय दे सकते हैं, तो ये फंड एफडी को आसानी से पीछे छोड़ सकता है.

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी भी फंड में एकमुश्त रकम डालने के बजाय सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का रास्ता चुनना ज्यादा सही रहता है. बैंक एफडी में आपका पैसा एक तय समय के लिए लॉक हो जाता है, समय से पहले निकालने पर पेनल्टी भी देनी पड़ती है. वहीं इन स्कीम्स में आपका पैसा सुरक्षित तो रहता ही है, साथ ही जरूरत पड़ने पर आप इसे बिना किसी परेशानी के निकाल भी सकते हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY