सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यूपी में TGT-PGT भर्ती नियमों में बदलाव से भड़के युवा… अनिश्चितकालीन धरना शुरू, UPESSC से की ये मांग​ | सैर, आराम या खाते ही काम… डिनर के बाद क्या करना सही? एक्सपर्ट से जानें​ | Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features​

कुछ ही दिन पहले Honor ने अपने Robot Phone को लॉन्च किया है। चीनी कंपनी ने इस यूनीक डिजाइन वाले फोन के मार्च में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान शोकेस किया था। दरअसल, इस फोन में कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया है । इसके साथ ही फोन में बड़ी बैटरी सहित अन्य फीचर्स […]

कुछ ही दिन पहले Honor ने अपने Robot Phone को लॉन्च किया है। चीनी कंपनी ने इस यूनीक डिजाइन वाले फोन के मार्च में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान शोकेस किया था। दरअसल, इस फोन में कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया है । इसके साथ ही फोन में बड़ी बैटरी सहित अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
Honor Robot Phone की कीमत
इस फोन की कीमत CNY 9999 है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स 12GB RAM+512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 है। वहीं, इस फोन को मून शैडो ग्रे और स्टार ट्रेल सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं। 
Honor Robot Phone के फीचर्स
ऑनर का यह रोबोट फोन 6.31 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर रहा है। 
इस फोन की पीक ब्राइटनेस 6800 निट्स तक की है। इस फोन का डिस्प्ले का HDR फीचर को सपोर्ट करता है। यह Qualcommn Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। फिर साथ 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फिर Android पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है।
इस रोबोट फोन की सबसे खासयित है इसका कैमरा। इसके टॉप में रोबोटिक गिंबल कैमरा माउंट लगा है, जो थ्रीएक्सिस मैकेनिकल गिंबल सिस्टम से लैस है। यह कैमरा घूमघूम के सेल्फी वीडियो भी कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं, बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का मेन 200MP का CMOS सेंसर दिया गया है, जिसके साथ गिंबल स्टेब्लाइजेशन फीचर भी दिया है। कैमरे का इस्तेमाल मोशन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए किया जा सकता है। 
इसके अतिरिक्त, 200MP का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है, जो 200X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिलेगा। जिसके बाद सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY