शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Nepal Flood: न वीजा, न पासपोर्ट, भारत और नेपाल का बॉर्डर ओपन क्यों है?​ | ‘इबोला’ से ‘कश्मीरी पलायन’ तक… Samay Raina और Sharon Verma के बीच ऑन-स्क्रीन नोक-झोंक वायरल, पर्सनल बयानों से दर्शक हैरान​ | स्वाइन फ्लू पर एक्शन में योगी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की बैठक; बोले- घबराएं नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Sawan Somwar के ये Astrology Tips दूर करेंगे शादी की अड़चनें, जल्द विवाह के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध​

कई बार लाख प्रयासों के बाद भी किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। कई बार शादी होने में इतना देर होने लगती है कि उसका सही कारण नहीं समझ पाते हैं। माना जाता है कि कुंडली के 5 तत्वों में से जब वायु और अग्नि तत्व ज्यादा होता है, तो शादी में देर […]

कई बार लाख प्रयासों के बाद भी किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। कई बार शादी होने में इतना देर होने लगती है कि उसका सही कारण नहीं समझ पाते हैं। माना जाता है कि कुंडली के 5 तत्वों में से जब वायु और अग्नि तत्व ज्यादा होता है, तो शादी में देर होती है। इसके अलावा मंगल दोष भी विवाह में समस्याएं पैदा कर सकता है।
लेकिन सावन के महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा से कई बिगड़े काम बन जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप सावन के महीने में आजमा सकती हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

सावन के सोमवार को अगर आप शिवलिंग पर जल के साथ कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाते हैं। इससे आपके जीवन में कई प्रभाव दिख सकते हैं।
भोलेनाथ को सावन में जल चढ़ाना एक प्रभावी उपाय होता है। इससे जातक की सभी मनोकमाएं पूरी होती हैं। लेकिन अगर शादी में किसी तरह की रुकावट आ रही है। तो सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से सुयोग्य और शादी के जल्द योग बनेंगे।

सावन सोमवार का व्रत करें

माना जाता है कि अगर आप सावन के सोमवार के सभी व्रत को विधिविधान से करेंगी। तो शादी में आने वाली समस्याओं का अंत होता है और इन परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
अगर शादी की बात बनतेबनते बिगड़ जाती है। तो सावन का उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है। सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार का व्रत करें। इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और जल्द ही शादी के योग भी बनते हैं।

माता पार्वती को अर्पित करें श्रृंगार की चीजें

सावन के सोमवार को मां पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करना चाहिए। इससे भी जल्दी शादी के योग बनते हैं। साथ ही इस उपाय को करने से जीवन में शादी को लेकर आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
इस उपाय को करने से सुयोग्य जीवनसाथी मिलता है। सावन का महीना भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। इसलिए मां पार्वती की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

शिवपार्वती को चढ़ाएं एक ही माला

अगर आप भी इस सावन भगवान शिव और मां पार्वती को संयुक्त रूप से एक ही माला अर्पित करते हैं, तो जल्द शादी के योग बनते हैं। यह माला गेंदे के फूल के होने चाहिए। इस उपाय से जल्दी शादी के योग बनते हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY