शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘इबोला’ से ‘कश्मीरी पलायन’ तक… Samay Raina और Sharon Verma के बीच ऑन-स्क्रीन नोक-झोंक वायरल, पर्सनल बयानों से दर्शक हैरान​ | स्वाइन फ्लू पर एक्शन में योगी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की बैठक; बोले- घबराएं नहीं​ | Captain India के लिए उड़ान भरने को तैयार कार्तिक आर्यन, 1 सितंबर से लंदन में शुरू होगी शूटिंग, जानें फिल्म से जुड़ी बड़ी बातें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सुबह-सुबह बड़ा झटका ; महंगी हुई सीएनजी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, चेक करें नए रेट​

CNG price hike: आज जब आप CNG भरवाने के लिए गैस स्टेशन जाएंगे तो एक बड़ा झटका आपका इंतजार करता मिलेगा. इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड ने गैस के दाम 3.89 रुपये बढ़ा दिए हैं. इस साल यह पांचवी बार है, जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार देर रात कीमत में […]

CNG price hike: आज जब आप CNG भरवाने के लिए गैस स्टेशन जाएंगे तो एक बड़ा झटका आपका इंतजार करता मिलेगा. इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड ने गैस के दाम 3.89 रुपये बढ़ा दिए हैं. इस साल यह पांचवी बार है, जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार देर रात कीमत में बढ़ोतरी से जुड़ा सर्कुलर जारी किया. सर्कुलर में कहा गया कि ऑटो, कैब, बसों और बजटफ्रेंडली निजी कारों में इस्तेमाल होने वाली CNG 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से ₹3.89 महंगी हो जाएगी. इसके बाद दिल्लीNCR में इसकी नई कीमत अब ₹86.98 प्रति किलोग्राम होगी.

आयातित LNG की कीमतें बढ़ने का असर
कंपनी ने अपने सर्कुलर में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिक्विफाइड नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ी हुई हैं. जिसकी वजह से कंपनी की लागत भी काफी बढ़ गई है. ऐसे में सीएनजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम का यह संतुलित संशोधन आवश्यक हो गया था.

‘होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से बढ़ा संकट’
IGL ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बावजूद दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत उपभोक्ताओं के लिए किफायती बनी रहेगी. वे इंपोर्ट होने वाली एलएनजी की कीमतों में उछाल से काफी हद तक सुरक्षित हैं. कंपनी ने बताया कि होर्मुज संकट और पश्चिम एशिया से गैस की सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह से वैश्विक स्तर पर एलएनजी की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं. यही नहीं, शीतकाल की जरूरत कों को पूरा करने के लिए यूरोपीय देश अपने प्राकृतिक गैस भंडार को बढ़ाने में लगे हैं, जिससे भी कीमतों में उछाल आया है.

लोगों पर बहुत कम भार डाला गया आईजीएल
कंपनी ने कहा कि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सीएनजी गैस का बड़ा हिस्सा आयातित एलनजी से पूरा किया जाता है. जोकि इन दिनों काफी महंगी हो चुकी है. इसके बावजूद IGL ने लोगों को राहत देते हुए उन पर बढ़ी कीमतों का बहुत कम भार डाला है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY