गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, गार्डों से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; डिलीवरी बॉय को रोका था​ | IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतकर भी खुश नही हैं देवदत्त पडिक्कल, अब तक नजरअंदाज किए जाने पर कही ये बात​ | जापान और इंडोनेशिया से भी सस्ती है भारत की बुलेट ट्रेन, मेक इन इंडिया ने बचाए करोड़ों रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

17 कॉल के बाद भी एटा DM ने नहीं उठाया फोन, मंत्री बेबी रानी मौर्य भड़कीं, बोलीं- ये नहीं चलेगा​

एटा में उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य उस समय नाराज हो गईं, जब उन्हें रिसीव करने की व्यवस्थाओं को लेकर प्रोटोकॉल में कथित लापरवाही सामने आई. मंत्री की ओर से एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को एकदो नहीं, बल्कि 17 बार फोन कॉल किए जाने की […]

एटा में उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य उस समय नाराज हो गईं, जब उन्हें रिसीव करने की व्यवस्थाओं को लेकर प्रोटोकॉल में कथित लापरवाही सामने आई. मंत्री की ओर से एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को एकदो नहीं, बल्कि 17 बार फोन कॉल किए जाने की बात सामने आई है. आरोप है कि जिलाधिकारी ने न तो कोई कॉल रिसीव की और न ही बाद में कॉल बैक कर मंत्री को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी.

इतना ही नहीं, मंत्री के स्वागत और उन्हें रिसीव करने के लिए किसी उपजिलाधिकारी को भी नहीं लगाया गया. कार्यक्रम से पहले मंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था. इसी दौरान जिलाधिकारी अरविंद सिंह आगे बढ़कर मंत्री का स्वागत करने पहुंचे और गुलदस्ता भेंट करना चाहा, लेकिन मंत्री ने गुलदस्ता लेने से इनकार कर दिया. मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए लगातार फोन कर रही थीं, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं की गई. मंत्री ने कहा कि उनका पीए भी लगातार फोन कर रहा था, इसके बावजूद कॉल बैक तक नहीं किया गया.

मंत्री को सफाई देते नजर आए जिलाधिकारी

मंत्री ने डीएम से कहा कि ‘आप प्रोटोकॉल में हमसे बड़े हैं, इसलिए हमसे बात नहीं करेंगे?’. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की व्यवस्था नहीं चलेगी और जरूरत पड़ने पर वह मुख्यमंत्री को लिखेंगी. इस दौरान जिलाधिकारी सफाई देते नजर आए, जबकि मंत्री की नाराजगी के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी असहज दिखाई दिए. मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस मामले को लेकर मंच से ही सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई और कहा कि जब अधिकारी एक मंत्री का फोन नहीं उठाएंगे तो आम जनता की क्या सुनेंगे?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY