शनिवार, 22 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
गंगा का रौद्र रूप! बिजनौर बैराज के तटबंध पर संकट, एसीबीएम का 100 मीटर पैच धंसा​ | ‘मुझे तुमसे प्यार है’, प्रपोजल मिले तो पहले पूछें ये 5 सवाल, तभी बढ़ें रिश्ते में आगे​ | यूपी में चीनी की कालाबाजारी के खिलाफ चेतावनी, गन्ना मंत्री बोले- 400 टन से ज्यादा स्टॉक रखा तो होगा एक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चेहरे पर दिखते हैं फाउंडेशन के पैच, आप भी तो इसे लगाने में नहीं करती हैं ये 4 गलतियां​

फ्लॉलेस मेकअप लुक पाना तो हर किसी की ख्वाहिश होती है. इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने फेस का पूरा बेस सही तरह से अप्लाई करें. अक्सर फाउंडेशन लगाने के दौरान कुछ गलतियां की जाती हैं, जिससे चेहरे पर या तो पैच जैसे बने हुए दिखाई देते हैं या फिर कुछ ही देर […]

फ्लॉलेस मेकअप लुक पाना तो हर किसी की ख्वाहिश होती है. इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने फेस का पूरा बेस सही तरह से अप्लाई करें. अक्सर फाउंडेशन लगाने के दौरान कुछ गलतियां की जाती हैं, जिससे चेहरे पर या तो पैच जैसे बने हुए दिखाई देते हैं या फिर कुछ ही देर के बाद फेस पर लगे बेस में क्रैक बनने लगते हैं और ये केकी दिखाई देता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जान लें कि फाउंडेशन लगाने में आप कौन सी 4 कॉमन मिस्टेक कर रही हैं.

मेकअप आपके कॉन्फिडेंस को भी बूस्ट करने का काम करता है, लेकिन अगर ये खराब हो जाए तो इससे आपको नर्वस भी महसूस हो सकता है. बहुत सारी महिलाओं को ये शिकायत होती है कि फाउंडेशन सही से नहीं लग पाता है तो चलिए जान लेते हैं कौन सी गलतियां न करें और फाउंडेशन लगाने का सही तरीका क्या होता है.

फाउंडेशन लगाने में पहली गलती

आप भी सीधे फाउंडेशन चेहरे पर अप्लाई करती हैं तो इससे ये सही से सेट नहीं होगा और पैच बने दिखेंगे. पहले अपनी स्किन को प्रेप करें. इसके लिए क्लींजर से क्लीन करने के बाद कोई लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं. इसके बाद आपको प्राइमर लगाना है. अब फाउंडेशन अप्लाई करें.

फाउंडेशन की मात्रा का ध्यान न रखना

हमें हमेशा अपने चेहरे की कवरिंग के हिसाब से ही फाउंडेशन लेना चाहिए. कई बार हम ज्यादा कम फाउंडेशन ले लेते हैं. इससे या तो वो चेहरे पर सही से फैलता नहीं है या फिर बहुत मोटी लेयर बन जाती है. इस वजह से चेहरा पैची दिख सकता है. आपका मेकअप केकी या हैवी नजर आ सकता है, इसलिए ज्यादा फाउंडेशन लेने की गलती न करें.

Getty Images

ब्लेंड करने में करें ये गलती

अक्सर जो लोग बिनगर्स होते हैं वो हाथों में फाउंडेशन लेकर इसे क्रीम की तरह अप्लाई कर लेते हैं या फिर रगड़कर सेट करते हैं. ये बिल्कुल गलत तरीका है. हमेशा चेहरे पर या तो ब्रश से फाउंडेशन अप्लाई करें या फिर आप ब्यूटी ब्लेंडर से इसे टैपटैप करके अच्छे से एकसार होने तक ब्लेंड करें.

शेड चुनने में गलती करना

सबसे जरूरी चीज है कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन का सही शेड चुनें. अगर आप बहुत ज्यादा लाइट फाउंडेशन लेती हैं और स्किन टोटन थोड़ी डार्क है तो पूरा चेहरा बहुत वाइट या अनइवन पैची जैसा दिखाई देगा. इसी तरह से अगर स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन का शेड डार्क है तो चेहरा डल दिखाई दे सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY