गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत अब बनाएगा अपना खुद का Samsung और Xiaomi! विदेशी कंपनियों को टक्कर देने की पूरी तैयारी​ | Raksha Bandhan 2026 Wishes: राखी का धागा, प्यार का वादा…अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं​ | आनंद महिंद्रा के बाद अब इन 3 दिग्गजों को भी मिली RBI में जगह, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतकर भी खुश नही हैं देवदत्त पडिक्कल, अब तक नजरअंदाज किए जाने पर कही ये बात​

Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत की जीत के साथ ही खत्म हुआ. भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में से 1 मैच जीता और दूसरा मैच सोनल ने श्रीलंका के लिए ड्रा कराया. भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच को अपने नाम किया और दूसरे […]

Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत की जीत के साथ ही खत्म हुआ. भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में से 1 मैच जीता और दूसरा मैच सोनल ने श्रीलंका के लिए ड्रा कराया. भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच को अपने नाम किया और दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के शतक की बदौलत 503 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में देवदत्त ने सबसे ज्यादा रन बनाए और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इसके बाद उन्होंने बात की.

Devdutt Padikkal प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर नही हैं खुश

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड लेते हुए कहा कि

“अगर हम यह मैच जीत जाते तो बेहतर होता. सच कहूँ तो यह मैच भी वैसा ही था, यहाँ भी पिच धीमी थी. इसके लिए बहुत स्पष्ट सोच और साफ़ प्लान की ज़रूरत होती है. ड्रेसिंग रूम में प्लान बनते हैं और हर कोई अपनेअपने प्लान के साथ आता है.”

देवदत्त पडिक्कल ने आगे अपने बयान में कहा कि

“आप हमेशा खेलना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. आपको यह पक्का करना होता है कि आप मौके के लिए तैयार रहें. यह खेल का हिस्सा है, आपको इसे जितनी जल्दी हो सके भूल जाना चाहिए. आपको अगली गेंद पर ध्यान देना होता है, मैंने भी यही करने की कोशिश की.”

देवदत्त पडिक्कल ने बताया आगे की रणनीति

देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया में काफी समय बाद मौका दिया गया, उन्हें साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया और उन्होंने इस मौके को भुनाते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. देवदत्त पडिक्कल ने अपनी आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि

“मैं रन बनाकर खुश हूँ, लेकिन इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता. टीम का जीतना ज़रूरी है. अभी बहुत काम करना बाकी है, यह एक युवा टीम है और हर कोई बहुत उत्साहित है. मुझे यकीन है कि हम लगातार बेहतर होते जाएँगे.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY