गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UAE बल्लेबाज Asif Khan पर ICC ने लगाया 15 महीने का बैन, डोपिंग टेस्ट में हुए फेल​ | नकल के शक में पिटाई, फिर स्कूल से निकाला… फतेहपुर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, मां ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार​ | नकल के शक में पिटाई और रिस्टीकेट… फतेहपुर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, मां ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

महंगाई झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी, दिल्ली में ₹35 किलो मिलेगा प्याज; कहां-कहां होगी बिक्री?​

Onion Price in Delhi: देश में प्याज की लगातार बढ़ती कीमत ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है. देश के कई शहरों में प्याज का रेट बढ़कर 55 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. महंगाई का झटका झेल रही आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र ने बड़ा कदम उठाया […]

Onion Price in Delhi: देश में प्याज की लगातार बढ़ती कीमत ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है. देश के कई शहरों में प्याज का रेट बढ़कर 55 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. महंगाई का झटका झेल रही आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र ने बड़ा कदम उठाया है. आम आदमी को राहत देने के मकसद से राजधानी दिल्ली में सरकार की तरफ से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की रिटेल बिक्री शुरू की जा रही है. केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आज सब्सिडी वाली प्याज की बिक्री का उद्घाटन करेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि बाजार में जो प्याज आ रही है, वो 2026 के लिए प्रमुख उत्पादक राज्यों में रखे गए 1.21 लाख टन बफर स्टॉक का हिस्सा है.

सरकार की सस्ता प्याज मुहैया कराने की पहल को तीन एजेंसियों के जरिये लागू किया जा रहा है. इन एजेंसियों में नेफेड , एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार शामिल हैं. एनसीसीएफ के एमडी अनीस जोसेफ चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में गुरुवार से सस्ती प्याज की बिक्री शुरू हो जाएगी. वीकेंड तक इस सुविधा को पूरे एनसीआर में बढ़ा दिया जाएगा. राजधानी दिल्ली और आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों के लिए यह बड़ी राहत है.

62,000 टन प्याज का बफर स्टॉक मौजूद
एनसीसीएफ के पास मौजूदा समय में 62,000 टन प्याज का बफर स्टॉक है. लोगों को आसानी से सस्ता प्याज मुहैया कराने के लिए एजेंसी 100 केंद्रीय रिजर्व स्टोर्स के जरिये इसकी रिटेल बिक्री करेगी. इसके साथ ही, करीब 300 मदर डेयरी आउटलेट्स पर भी प्याज की बिक्री शुरू करने को लेकर बातचीत चल रही है. केवल दुकानों पर ही नहीं, बल्कि मोबाइल वैन के जरिये भी कॉलोनियों में प्याज पहुंचाया जाएगा. शुरुआत में 15 मोबाइल वैन को तैनात किया जाएगा और फिर इनकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी जाएगी.

नासिक से दिल्ली आ रही स्पेशल ‘कांदा एक्सप्रेस’
बाजार में प्याज की किसी भी तरह से कमी नहीं हो, इसके लिए सरकार ने ट्रांसपोर्टेशन की पूरी तैयारी कर ली है. महाराष्ट्र के नासिक से 400 टन प्याज स्पेशल ट्रेन के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है. इसे ‘कांदा एक्सप्रेस’ का नाम दिया गया है. गुरुवार तक ट्रेन के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. प्याज की भारी खेप को तेजी से दिल्ली तक पहुंचाने के लिए रेलवे की डेडिकेटेड रेक का इस्तेमाल किया जा रहा है. 800 टन प्याज लेकर पहला रेक नासिक से निकल चुका है और यह दिल्ली के रास्ते में है.

देश के दूसरे शहरों में मिलेगी महंगाई से राहत
सस्ते प्याज की सुविधा महज दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी. नेफेड के पास 55,000 टन के करीब बफर स्टॉक है. उसके जरिये दिल्ली के अलावा कोच्चि और गुवाहाटी जैसे सेंटर में प्याज बेचा जाएगा. इसके अलावा ट्रेन से आने वाले स्टॉक का इस्तेमाल चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और बाकी शहरों में बिक्री के लिए किया जाएगा. दिल्ली के अलावा चार दूसरे प्रमुख शहरों चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी में भी डेडिकेटेड रेक के जरिये प्याज की खेप भेजने की तैयारी है. हालांकि, इन रूट्स के लिए बुकिंग होना बाकी है.

आसमान छू रहे दाम सरकार ने लिया एक्शन
पिछले एक महीने के दौरान प्याज के दाम में आए भारी उछाल के बाद सरकार को दखल देना पड़ा है. 25 अगस्त को प्याज का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 28 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 44.72 रुपये प्रति किलो हो गया. यह एक महीने पहले 25 जुलाई को 34.80 रुपये प्रति किलो के लेवल पर था. पिछले साल के मुकाबले दाम में 56 फीसदी का उछाल आया है. महानगरों में स्थिति लगातार खराब हो रही है. बुधवार को चेन्नई और कोलकाता में रिटेल में प्याज का दाम 60 रुपये, दिल्ली में 55 रुपये, मुंबई में 48 रुपये और रांची में 38 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. थोक बाजार में भी प्याज के दाम में इजाफा देखा जा रहा है.

क्यों महंगी हुई प्याज, आगे क्या है उम्मीद?
अधिकारियों का कहना है कि हर साल अगस्तसितंबर के बीच प्याज के दाम में बढ़ोतरी एक सामान्य मौसमी ट्रेंड है. दाम में यह तेजी फेस्टिव डिमांड, खराब मौसम, सप्लाई चेन में रुकावट और खपत के तरीकों में बदलाव के कारण आती है. हालांकि, कीमत में आए उछाल के बावजूद सरकार की तरफ से भरोसा जताया गया कि आने वाले महीनों में डिमांड को पूरा करने के लिए देश में प्याज का पर्याप्त स्टॉक है. साल 202526 में 307.37 लाख टन प्याज के उत्पादन का अनुमान है. यह पिछले साल के 307 लाख टन उत्पादन के लगभग बराबर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY