गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
China: रेंज 540 km, रडार करेगी फेल… चीन की नई एंटी-शिप मिसाइल कितनी अलग?​ | ₹100 में बन जाएंगे 21 लाखपति! जानें ईरान में 2.1 मिलियन रियाल से अब कितना आएगा राशन​ | शेयर बाजार में हरे निशान में शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा उछला|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली के तिलक नगर में मॉडल मुस्कान की हत्या… जिम ट्रेनर इमरान ने गोदा चाकू, दोस्त ने बताया क्यों पड़ा था पीछे​

Tilak Nagar Murder Case: राजधानी दिल्ली का वेस्ट जिले का तिलक नगर इलाका बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात से दहल उठा. ओल्ड महावीर नगर में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की उसके ही घर के भीतर घुसकर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात का आरोप इमरान नाम के युवक […]

Tilak Nagar Murder Case: राजधानी दिल्ली का वेस्ट जिले का तिलक नगर इलाका बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात से दहल उठा. ओल्ड महावीर नगर में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की उसके ही घर के भीतर घुसकर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात का आरोप इमरान नाम के युवक पर लगा है, जो पेशे से जिम ट्रेनर है. वो मृतका को पिछले कुछ समय से जानता था. घटना के बाद से ही आरोपी इमरान मौके से फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.

पुलिस सूत्रों और शुरुआती जांच से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को मुस्कान के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे और वह घर में बिल्कुल अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी इमरान उसके घर में दाखिल हुआ. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते इमरान ने चाकू निकालकर मुस्कान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल होकर मुस्कान लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़ी और आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला.

‘वह साइको था, पीछा करता और शादी का दबाव बनाता था’

मृतका मुस्कान पढ़ाई के साथसाथ पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी. घटना के बाद मुस्कान के एक करीबी दोस्त ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दोस्त के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे मुस्कान की बहन ने उसे फोन कर बताया कि मुस्कान को चाकू मार दिया गया है और हमलावर इमरान है. दोस्त ने बताया कि इमरान मुस्कान की जिम में ट्रेनर था और वह ‘साइको’ किस्म का शख्स था. मुस्कान उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन जब भी वह बात करने से मना करती तो इमरान उसका पीछा करता था और जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाता था.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, CCTV खंगाल रही पुलिस

बुधवार देर शाम पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को वारदात की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत ओल्ड महावीर नगर स्थित मकान पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मुस्कान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शरीर पर चाकू के वार और मौत के सही कारणों की आधिकारिक जानकारी मिल सकेगी.

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पुलिस आरोपी इमरान की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. मुस्कान के घर और आसपास की गलियों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी के आनेजाने और भागने के रास्ते का सटीक पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजहों का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY