बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
150 साल में पहली बार टली थी टाटा की बड़ी मीटिंग, अब नया बॉस चुनने के लिए करना पड़ रहा ये काम​ | IND vs SL: बंदारा और मेंडिस के 115 रनों की साझेदारी के बाद ड्रा की तरफ जा रहा था मैच, तभी इस भारतीय खिलाड़ी ने बदली पारी​ | देश में बढ़ता गया चीनी का उत्पादन, एथेनॉल ब्लेंडिंग में घटती गई हिस्सेदारी, आंकड़ों से समझें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Hyundai का बड़ा प्लान! भारत में लॉन्च होंगे 26 नए मॉडल, आएंगी EV और हाइब्रिड गाड़ियां​

हुंडई ने भारत को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. कंपनी अगले कुछ सालों में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल और अपडेटेड कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हुंडई ने बताया है कि वह 2030 तक दुनियाभर में 100 से ज्यादा नए मॉडल लॉन्च या मौजूदा मॉडल को अपडेट करेगी. इनमें से […]

हुंडई ने भारत को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. कंपनी अगले कुछ सालों में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल और अपडेटेड कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हुंडई ने बताया है कि वह 2030 तक दुनियाभर में 100 से ज्यादा नए मॉडल लॉन्च या मौजूदा मॉडल को अपडेट करेगी. इनमें से 26 मॉडल भारत के लिए होंगे.

कंपनी ने यह जानकारी 2026 CEO इन्वेस्टरडे के दौरान दी है. हुंडई का मकसद भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना और पेट्रोलडीजल के साथ इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और दूसरी नई टेक्नोलॉजी वाली कारों की रेंज बढ़ाना है. कंपनी चीन की कार कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए भी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है.

भारत में आएंगी 26 नई कारें

हुंडई की भारत वाली योजना सिर्फ नए मॉडल लॉन्च करने तक सीमित नहीं है. कंपनी भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी बढ़ाने वाली है. 2030 तक भारत में हर साल 3.20 लाख ज्यादा वाहन बनाने की क्षमता जोड़ने की योजना है. कंपनी अपनी कारों में इस्तेमाल होने वाले 90 फीसदी से ज्यादा पार्ट्स भारत में ही तैयार कराने की दिशा में काम करेगी. इसके लिए हुंडई के साथ 1,400 से ज्यादा सप्लायर और 900 से ज्यादा घरेलू इंजीनियर जुड़े हुए हैं. हुंडई ने पहले ही 2030 तक भारत में करीब 45,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बताई थी. कंपनी भारत को दुनिया में अपने दूसरे सबसे बड़े क्षेत्र के रूप में विकसित करना चाहती है और यहां से दूसरे देशों में ज्यादा कारें एक्सपोर्ट करने की तैयारी भी है.

नई इलेक्ट्रिक SUV भी होगी लॉन्च

हुंडई भारत में एक नई इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी में है. इसे खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर डिजाइन और तैयार किया जाएगा. यह मॉडल 2026 की चौथी तिमाही में पेश किया जा सकता है. इसमें नई जनरेशन का इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके अलावा कंपनी एक नई मिडसाइज पेट्रोल SUV भी भारतीय बाजार में लाने वाली है. हुंडई का फोकस SUV सेगमेंट पर भी काफी ज्यादा रहेगा. कंपनी का अनुमान है कि 2030 तक भारत में उसकी कुल बिक्री में SUV की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी हो सकती है.

EV के साथ हाइब्रिड कारों पर भी फोकस

हुंडई अब सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों पर निर्भर नहीं रहना चाहती. कंपनी इलेक्ट्रिक के साथ हाइब्रिड और एक्सटेंडेड रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EREV मॉडल भी पेश करेगी. हुंडई का लक्ष्य है कि 2030 तक उसकी वैश्विक बिक्री में इलेक्ट्रिफाइड वाहनों की हिस्सेदारी 60 फीसदी तक पहुंच जाए. 2025 में यह आंकड़ा करीब 23 फीसदी था. कंपनी अगले 8 महीनों में दुनियाभर में 7 नए मॉडल पेश करने की तैयारी में है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY