बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
विदेशी बाजार में देसी कंपनियों की धूम, अपना सामान बेचकर भारत ले आए 1 लाख करोड़ रुपये!​ | अंतरिक्ष की 100 गुना बड़ी तस्वीर दिखेगी…NASA की रोमन टेलीस्कोप कैसे बनेगी गेमचेंजर? 30 अगस्त को लॉन्चिंग​ | MDDA Action: मसूरी में अवैध निर्माण पर MDDA की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शे के बनाए गए दो प्लेटफार्म सील​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बंद मकान में मिला महिला का सड़ा-गला शव… पति फरार, बेटे ने खोली बाप की पुरानी क्राइम हिस्ट्री​

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव उर्फ मिर्जापुर सैद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बंद मकान के अंदर कमरे में चारपाई पर महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है. शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह […]

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव उर्फ मिर्जापुर सैद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बंद मकान के अंदर कमरे में चारपाई पर महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है. शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़गल चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई.

मृतका की पहचान शहनाज परवीन के रूप में हुई है. वह अपने पति अहमद हसन और बच्चों के साथ उत्तराखंड के श्रीनगर में रहती थी. जमीन से जुड़े किसी काम के सिलसिले में यह दंपत्ति बीते मंगलवार को ही अपने पैतृक गांव आया था. शहनाज के छह बच्चे हैं और उनके तीनों बेटे श्रीनगर में ही काम करते हैं.

बुधवार शाम शहनाज की अपने बड़े बेटे आसिफ से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी. इसके बाद जब आसिफ श्रीनगर से अपने गांव पहुंचा, तो मकान के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लटका मिला. आसिफ के पास घर की दूसरी चाबी थी. जैसे ही उसने ताला खोलकर कमरे में प्रवेश किया, अंदर का दृश्य देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई. चारपाई पर उसकी मां का अर्धनग्न और सड़ागला शव पड़ा हुआ था.

‘पिता जुआरी और शक्की, जुए में बेचा था घर’

घटना के तुरंत बाद आसिफ ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और अपने पिता अहमद हसन पर मां की हत्या का सीधा आरोप लगाया. आसिफ ने बताया कि उसका पिता बेहद शक्की स्वभाव का था और अक्सर मां के साथ मारपीट करता था. इससे पहले भी वह कई बार मां को जान से मारने की कोशिश कर चुका था. बेटे का आरोप है कि उसका पिता जुए और अय्याशी का आदी था और जुए के चक्कर में उसने अपना पुराना मकान भी बेच दिया था. वारदात के बाद से ही आरोपी पिता का मोबाइल बंद है और वह मौके से फरार है.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मंडावली थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव की गंभीर स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष के अनुसार मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY